दिनांक 25.04.2023 को पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में दिनांक 24.04.2023 से 30.04.2023 तक सडक दुर्घटनाओ में होने वाली वार्षिक मुत्युदर मे कमी लाने हेतु आयोजित यातायात जागरुकता सप्ताह के तहत् श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिध्दार्थ बहुगुणा भापुसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनिल कुमार पाटीदार, उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल कुमार रॉय के मार्गदर्शन में यातायात जागरुकता सप्ताह के अन्तर्गत निर्धारित कार्यक्रम में
आज दिनांक 25.01.2023 को थाना यातायात प्रभारी श्री बी. एल. भाबर, सुबेदार कैलाश बघेल, प्रआर.576 शांतिलाल पाटिदार, आर. 890 महेश वाघेला, आर. 493 शैतान सिंह, सैनिक 02 किशोर पाटिल एवं यातायात स्टाफ द्वारा अनाज मंडी रतलाम में आने जाने वाले लगभग 250 ट्रैक्टर ट्राली एवं अन्य वाहनों पर 750 वर्गमीटर रेडियम लगाई गई।
शहर के स्कूल में जाकर यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार किया तथा आटो रिक्शा से शहर में एनाउन्समेंट कर आमजन तक यातायात नियमों की जानकारी के सम्बंध में प्रचार प्रसार किया गया। यातायात जागरुकता सप्ताह के दौरान प्रतिदिन प्रोग्राम अनुसार कार्यक्रम का आयोजन कर आमजन तक यातायात नियमों की जानकारी एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्युदर में कमी लाने हेतु जागरुकता लाने हेतु निरंतर प्रचार प्रसार किया जावेगा।