94 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

94
0
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM
Listen to this article

रतलाम 09 फरवरी 2023/  शहर के विभिन्न वार्डों में विकास यात्रा विधायक श्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में निकाली गई। इस दौरान विधायक श्री काश्यप ने 94 लाख 48 हजार रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल, श्री राजेन्द्रसिंह लूनेरा, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, श्री विकास सोलंकी आदि उपस्थित थ्ो।

विकास यात्रा के दौरान विधायक श्री काश्यप ने वार्ड क्रमांक 1 गांधी नगर में 25 लाख की लागत से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लीनिक, वार्ड क्रमांक 3 जवाहर नगर हाऊसिंग बोर्ड के सामने 19.49 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड, पीसीसी ब्लाक, वार्ड क्रमांक 4 इन्द्रानगर सांई मंदिर के समीप 40.59 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड, पीसीसी ब्लाक नाली, वार्ड क्रमांक 13 सिद्धेश्वर वाटिका सखवाल नगर में 4.65 लाख की लागत से निर्मित होनेन वाले सीसी रोड व नाली निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 1 गांधी नगर में 25 लाख की लागत से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लीनिक का भूमिपूजन किया।

WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM

श्री काश्यप ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश भर में विकास यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। विकास यात्रा के माध्यम से लोगों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए हितग्राहियों को हित लाभ भी वितरित किए जा रहे हैं। आपने कहा कि विकास यात्राएं निश्चित रुप से शहर मे आए सकारात्मक बदलाव को दर्शा रही है।

Ratlam Express
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM