20 लाख रु की लागत से विभिन्न कार्यो के भूमिपूजन व लोकार्पण

165
0
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM
Listen to this article

रतलाम 11 फरवरी 2023/ आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का समय पर लाभ मिल सकेइसके लिए प्रदेश शासन तत्परता से कार्य कर रहा है। करोड़ो के विकास कार्य आमजन की सुविधाओ के लिए किए गए है।

उक्त विचार विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने विकास यात्रा के दौरान जावरा विकासखण्ड के ग्राम मरम्याअसावती व शक्करखेड़ी में आयोजित कार्यक्रमो में व्यक्त किये। इस दौरान जावरा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रुक्मणी हेमराज हाड़ाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री हरिओम शाहजिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री गोपाल सिंहश्री बालाराम पाटीदारजनपद सदस्य श्री नागूलाल धनगरश्री मुकेश बग्गड़श्री जितेंद्र सिंह सहित जनप्रतिनिधि साथ थे।

WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM

कार्यक्रम में प्रारंभ में जनपद सीईओ श्री हेमेंद्र गोविल ने विकास यात्रा व ग्राम की जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रासांस्कृतिक कार्यक्रमहितलाभ वितरण भी किया गया। इन आयोजनों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई तथा ग्राम के हितग्राहियों की जानकारी दी गई।

विधायक डॉ. पांडेय ने ग्राम मरम्या व कुम्हारी में विद्युत वितरण एवं राजस्व बंदोबस्त की गड़बड़ी को सुधारने के निर्देश दिए गए। खेल मैदान का भी सीमांकन करने के लिए निर्देशित किया गया। ग्राम असावती में गेहूं तुलाई केंद्र बनाए जाने की मांग पर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। इन ग्रामो में प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वेक्षण किये जाने के लिए भी कहा। डॉ. पांडेय ने इन ग्रामो में लगभग 20 लाख रु की लागत से विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इस अवसर पर सरपंच श्री दशरथ सिंह भाटीश्री नरेंद्र सिंह डोडियाश्री अर्जुन शर्माश्री मुनीमश्री राजेन्द्र सिंह देवड़ाश्री नाथूलाल शर्माश्री प्रकाश जैन के अलावा जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल भी उपस्थित रहे।

Ratlam Express
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM