जावरा में 50 लाख की लागत से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लिनिंक का हुआ भूमिपूजन

83
0
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM
Listen to this article

रतलाम 16 फरवरी 2023/ विकास के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। देश व प्रदेश के मुखिया को निचले तबके के विकास को लेकर चिंता बनी रहती है जिसके फलस्वरूप विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनाई गई है।

उक्त विचार विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने नगर पालिका परिषद द्वारा जावरा नगर में प्रारम्भ की गई विकास यात्रा के शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर श्री के.के. सिंह कालूखेड़ाश्रीमती रानी सोनीश्री पवन सोनीश्रीमती सोनू चंद्रप्रकाश सोलंकीश्रीमती पिंकी सोनू यादवश्रीमती सोनू सोलंकीश्रीमती पिंकी यादवश्रीमती रुक्मणी राजेश धाकड़,श्री इरशाद बाबाश्री अनिल मोदीश्री रजत सोनीश्री शिवेंद्र माथुरश्री कीर्तिशरण सिंहश्री अभय कोठारीअनुविभागीय अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापतिसीएमओ श्रीमती दुर्गा बामनिया मंचासीन रहे।

WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM

विकास यात्रा के अवसर पर 50 लाख रु. की लागत से निर्मित होने वाले संजीवनी क्लिनिंक का भी भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने कन्या पूजन किया। उसके पश्चात विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने विभाग की योजनाओं का उल्लेख किया। हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण किया गया। अतिथियों ने स्व सहायता समूहस्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाल का अवलोकन कर कार्यो व सामग्री की सराहना की। कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई विकास यात्रा को अतिथियों ने हरी झंडी देकर शुभारंभ किया।

विधायक डॉ. पांडेयश्री कालूखेड़ाश्रीमती सोनी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने पुराना अस्पताल स्थित लगभग 50 लाख से निर्मित होने वाली दो संजीवनी क्लिनिक का भूमिपूजन किया। बीएमओ डॉ. खराड़ी ने बताया कि इन संजीवनी क्लिनिंक पर ढाई सौ प्रकार की दवाईया व 75 प्रकार से अधिक जांच व प्रसव आदि की सुविधाएं मिल सकेगी। कार्यक्रम में अशोक जैन आंटियांधर्मचंद चपडोदजेश शर्मासमरथ साहूमोतीलाल यदुवंशीसोनू यादवराहुल उपमन्युदेवेंद्र सिंह जादोंन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Ratlam Express
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM