रतलाम से 7 खिलाड़ी राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में भाग लेंगे : बलवंत सिंह देवड़ा

473
0
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM
Listen to this article

संस्था सचिव जनपद सदस्य प्रिया सिसोदिया ने बताया 15 एवं 16 जून को ग्वालियर में आयोजित की जा रही राज्य कराते प्रतियोगिता में रतलाम जिले के 7 खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमें संकेत दीक्षित, शुभम चौधरी, मोक्ष दायम, देवांश राठौर, माही हाडा, प्रीति केसरी और शुभम सिंह राणा रतलाम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। साथ ही संस्था संरक्षक विधायक डॉ राजेंद्र पांडे, अध्यक्ष अजय पाटीदार एवं संस्था की सर्व सहमति से पुनः बलवंत सिंह देवड़ा को रतलाम जिले के मुख्य मार्शल आर्ट प्रशिक्षक नियुक्त किया गया। इस उपलब्धि पर संस्था संरक्षक विधायक डॉ राजेंद्र पांडे का प्रतिनिधित्व करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, हिंदू जागरण मंच प्रांत अधिकारी नेपाल सिंह जी डोडिया, जन अभियान परिषद जावरा ब्लॉक समन्वयक अधिकारी युवराज सिंह पवार, समाजसेवी एवं उद्योगपति महेंद्र सिंह बामनखेड़ी, संस्था उपाध्यक्ष रणवीर सिंह सोलंकी, सदस्य मनीष मौर्य एवं सचिन सिसोदिया ने खिलाड़ियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया एवं बधाई दी।

Ratlam Express
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM