ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उनको सुविधा देने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली 22 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंंगे। । वरिष्ठ जन संम्पर्क अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा के अनुसार इन निम्नलिखित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध होगी :
- दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलने वाली गाड़ी संख्या 20473 दिल्ली सराय रोहिल्ला – उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में सेकंड एसी , थर्ड एसी एवं स्लीपर श्रेणी के एक-एक अतिरक्त कोच तत्काल प्रभाव से 31 अगस्त, 2024 तक लगेंगे।
- उदयपुर सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20474 उदयपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में सेकंड एसी , थर्ड एसी एवं स्लीपर श्रेणी के एक एक अतिरक्त कोच 2 अगस्त, 2024 से 01 सितम्बर, 2024 तक लगेंगे।
- उदयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12991 उदयपुर – जयपुर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक तथा सामान्य श्रेणी के तीन अतिरक्त कोच तत्काल प्रभाव से 31 अगस्त, 24 तक लगेंगे।
- जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12992 जयपुर – उदयपुर एक्सप्रेस में थर्ड एसी का एक तथा सामान्य श्रेणी के तीन अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से 31 अगस्त, 2024 तक लगेंगे।
- मदार जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 19608 मदार जंक्शन – कोलकाता एक्सप्रेस में सेकंड एसी ,थर्ड एसी एवं थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी में एक एक अतिरिक्त कोच 5 अगस्त, 2024 से 26 अगस्त, 2024 तक लगेंगे।
- कोलकाता से चलने वाली गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता – मदार जंक्शन एक्सप्रेस में सेकंड एसी ,थर्ड एसी एवं थर्ड एसी इकॉनमी में एक एक अतिरिक्त कोच 8 अगस्त, 2024 से 29 अगस्त, 2024 तक लगेंगे।
- उदयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर – खजुराहो एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से 31 अगस्त, 2024 तक लगेगा।
- खजुराहो से चलने वाली गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो – उदयपुर एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच 3 अगस्त 2024 से 2 सितम्बर, 2024 तक लगेगा।
- जोधपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर – इंदौर एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी के तीन और सामान्य श्रेणी के दो कोच तत्काल प्रभाव से 31अगस्त, 2024 तक लगेंगे।
- इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14802 इंदौर -जोधपुर एक्सप्रेस में स्लीपर के तीन और सामान्य श्रेणी के दो कोच 4 अगस्त, 2024 से 3 सितम्बर, 2024 तक लगेंगे।
- इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12465 इंदौर – भगत की कोठी एक्सप्रेस में स्लीपर के तीन और सामान्य श्रेणी के दो कोच 2 अगस्त, 2024 से 1 सितम्बर, 2024 तक लगेंगे।
- भगत की कोठी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12466 भगत की कोठी – इंदौर एक्सप्रेस में स्लीपर के तीन और सामान्य श्रेणी के दो कोच 3 अगस्त, 2024 से 2 सितम्बर, 2024 तक लगेंगे।
- उदयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर – शालीमार एक्सप्रेस में थर्ड एसी इकॉनमी का एक अतिरिक्त कोच 3 अगस्त, 2024 से 31 अगस्त, 2024 तक लगेगा।
- शालीमार से चलने वाली गाड़ी संख्या 20972 शालीमार – उदयपुर एक्सप्रेस में थर्ड एसी इकॉनमी का एक अतिरिक्त कोच 4 अगस्त, 2024 से 1 सितम्बर, 2024 तक लगेगा।
- जयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09721 जयपुर – उदयपुर एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से 31 अगस्त, 2024 तक लगेगा।
- उदयपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09722 उदयपुर – जयपुर एक्सप्रेस में सामान्य श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच 2अगस्त, 2024 से 1 सितम्बर, 2024 तक लगेगा।
- अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09621 अजमेर – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल में स्लीपर क्लास के दो अतिरिक्त कोच 4 अगस्त, 2024 से 25 अगस्त, 2024 तक लगेंगे।
- बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस – अजमेर स्पेशल में स्लीपर क्लास के दो अतिरिक्त कोच 5 अगस्त, 2024 से 26 अगस्त, 2024 तक लगेंगे।
- अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09627 अजमेर – सोलापुर एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच 7 अगस्त, 2024 से 28 अगस्त, 2024 तक लगेगा।
- सोलापुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09628 सोलापुर – अजमेर एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच 8 अगस्त 2024 से 29 अगस्त 2024 तक लगेगा।
- अजमेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09653 अजमेर – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच 3 अगस्त, 2024 से 31 अगस्त, 2024 तक लगेगा।
- बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या 09654 बांद्रा टर्मिनस – अजमेर एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच 4 अगस्त, 2024 से 1 सितम्बर, 2024 तक लगेगा।