रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में बूथवार डाले गए मतों का ब्योरा : तो लगाइए अनुमान कि किसके सिर सजेगा ताज

902
0
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM
Listen to this article

रतलाम शहर मे मतदान का प्रतिशत बढ़ने के बाद आम मतदाता के मन में क्षेत्रवाऱ हुए मतदान की स्थिति जानने की ललक बढ़ गई है। क्षेत्र के हिसाब से रतलाम शहर को पाँच अलग अलग हिस्सों मे विभाजीत किया जा सकता है।

  • 1/ इसमे पहला क्षेत्र वार्ड एक से पंद्रह तक का आता है। यह पटरी पार से लेकर डोगरे नगर, सुभाष नगर तक का क्षेत्र कहलाता है। यह भाजपा का शक्ति केंद्र भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में सुभाष नगर से लेकर राजगढ़ और श्री बड़बड़ हनुमान मंदिर से लगाकर गांधी नगर तक का हिस्सा आता है। इस क्षेत्र मे भाजपा के महापौर निगम अध्यक्ष सहित 9 पार्षद विजयी हुए थे। इस क्षेत्र मे कांग्रेस 6 पार्षद है।
  • 2/ इसके बाद वार्ड सोलह से तेइस मे राजेंद्र नगर से बाजना बस स्टेण्ड खेतलपुर से लेकर रामगढ़ और तेजा नगर और तेलियों की सड़क तक आती है। इस क्षेत्र मे बूथ नम्बर 81 से 131 नम्बर तक के बूथ आते है। यह क्षेत्र भी भाजपा का गढ़ क्षेत्र कहलाता है इसमे भाजपा के 7 और एक पार्षद कांग्रेस का है।
  • 3/ बूथ क्रमांक 132 से लेकर 199 तक मे 15 वार्ड आते है। इसमे हरमाला रोड माली कुआँ अशोक नगर से लेकर दिलीप नगर डोसी गावं और स्टेशन रोड न्यू रोड और लोकेन्द्र सिनेमा से थावरिया बाजार तक के क्षेत्र आते है। इसमे कांग्रेस के 6 और बीजेपीं के 9 पार्षद आते है।
  • 4/ बूथ क्रमांक 200 से 247 घनी आबादी का व्यवसायी क्षेत्र है इसमे माणक चौक से लगाकर चांदनी चौक धानमंडी कसारा बाजार से लेकर सैलाना बस स्टेण्ड तक के क्षेत्र आते है। इस क्षेत्र मे 7 पार्षद भाजपा और चार कांग्रेस के है।
  • 5/ इसके बाद रेलवे कालोनी का क्षेत्र घटला यार्ड और करमदी और मथुरी के बूथ आते है जो उकाला रोड़ तक के बूथ है।

रतलाम से राजेश मूणत की रिपोर्ट

Ratlam Express
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM