देहदान में आई जागृति 5 लोगो ने सहमति पत्र सौपे : गोविंद काकानी

168
0
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM
Listen to this article

देहदान के प्रति जागृति के लिए काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव गोविंद काकानी के प्रयास सतत जारी है| रतलाम मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए देह का होना बहुत जरूरी है| उसकी कमी रहते विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल अनुभव में कमी आती है|
इस कमी को दूर करने के लिए संभागीय अंगदान प्राधिकार समिति सदस्य एवं पूर्व क्षेत्रीय पार्षद ने अपने पुराने वार्ड शास्त्री नगर के लोगों से जब चर्चा की तो देखते-देखते एक महिला और चार पुरुष कुल पांच देहदान कर्ता तैयार हो गए |

समाजसेवी काकानी ने सभी के सहमति पत्र परिवार जन की स्वीकृति बनाकर मेडिकल कॉलेज एनाटॉमी विभागाध्यक्ष राजेंद्र सिंगरौले को दे दिया गया| जहां से उन्हें देहदान परिचय पत्र मेडिकल कॉलेज डिन डॉ जितेंद्र गुप्ता द्वारा काकानी को प्रदान किया गया जिसे उन्होंने देहदानकर्ता के घर~ घर पर जा कर दिया |

WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM
  • प्रथम प्रकरण~ दिव्यांग देवेंद्र कपूर उम्र 58 वर्ष निवासी आनंद मंगल अपार्टमेंट राजपूत बोर्डिंग|
  • दिव्यांग देवेंद्र कपूर के सेवा जज्बे ने अपने जीवन मैं दिव्यांगता को हरा दिया| जिन्होंने दिव्यांग होने के बावजूद भी 32 वर्ष तक प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में अध्यापन का कार्य किया| विगत 2 वर्षों से यह घर पर ही एकांत जीवन व्यतीत कर रहे हैं|
  • दूसरा प्रकरण ~ इन्हीं की माताजी श्रीमती संतोष उम् 80 वर्ष ने भी देवेंद्र से प्रेरणा लेते हुए देहदान का संकल्प लिया है|
  • तीसरा प्रकरण~कन्हैयालाल दवे उम्र 80 वर्ष निवासी राजस्व कॉलोनी जोकि कृषि विभाग से सेवानिवृत्त ने भी देहदान का संकल्प लिया है|
  • प्रकरण चार~ कन्हैयालाल दवे की प्रेरणा से छोटे भाई रूपेश दवे उम्र 76 वर्ष ने भी देहदान का संकल्प लिया है|
  • पांचवा प्रकरण~राजेंद्र कुमार जैन उम्र 73 वर्ष निवासी न्यू रोड रतलाम द्वारा भी देहदान का संकल्प लिया है|

समाजसेवी काकानी ने बताया कि सभी देहदान करने वाले शास्त्री नगर वार्ड के निवासी हैं|इसी प्रकार शहर के अन्य भागों से भी देहदान के लिए मोबाइल पर सूचना प्राप्त होने पर घर जाकर उनके फॉर्म भर कर मेडिकल कॉलेज जमा किए जा रहे हैं|उनके परिचय पत्र बनने की प्रक्रिया जारी है|

Ratlam Express
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM