रानी कमलापति के विरूद्ध अशोभनीय टिप्पणी करने पर भाजपा युवा मोर्चा और अजा मोर्चा ने डॉ गोविंदसिंह का पुतला फूंका

164
0
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM
Listen to this article

रतलाम 16 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा के नैतृत्व में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जाति मोर्चा ने रानी कमलापति के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह का पुतला जलाया। उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई और महिलाओं का अपमान करने पर त्यागपत्र देने की मांग की गई।

पुतला दहन के दौरान ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने महिलाओं का अपमान कर कांग्रेस की मानसिकता का परिचय दिया है। भाजपा जिन्हें सम्मान दे रही है। कांग्रेस के नेता उन्हीं का अपमान कर रहे है। इससे बहुत बडे वर्ग की भावनाएं आहत हो रही है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से इस्तीफे की मांग की।

WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने कहा कि कांग्रेस ने कभी वीरांगनाओं का सम्मान नहीं किया। हबीबगंज स्टेशन का नाम रानी कमलापति स्टेशन रखकर भाजपा ने जबका सम्मान किया, तब से कांग्रेस बोखला गई है। भाजपा महिलाओं और वीरांगनाओं का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इससे पूर्व मुर्दाबाद के नारों की बीच पुतला जलाया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, निगमाध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभुसिंह गणावा, उपाध्यक्ष प्रभु सोलंकी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Ratlam Express
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM