विकास पर्व : सैलाना में विधायक नहीं पूर्व विधायक ने किए विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन

770
0
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM
Listen to this article

रतलाम 28 जुलाई 2023/ जिले में आयोजित किए जा रहे विकास पर्व के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के सैलाना विकासखंड में पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल द्वारा विभिन्न ग्रामों में 41 लाख 37 हजार रुपए लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 52 लाख 24 हजार रुपए लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस दौरान जिन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया उनमें 14 लाख 81 हजार रुपए लागत का भीमारूंडी अमृत सरोवर तालाब निर्माण, 19 लाख 96 हजार रुपए लागत का बल्लीखेड़ा अमृत सरोवर निर्माण, 3 लाख रुपए  लागत का बल्लीखेड़ा सामुदायिक स्वच्छता परिसर तथा लगभग 2-2 लाख रूपए लागत की चौपाल निर्माण शामिल है।

WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM

जिन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया उनमें 24 लाख 75 हजार का लूणी ग्रेवल रोड निर्माण, लाख लागत का आमलिया ढोल कला चौपाल निर्माण, लाख रुपया लागत का चौपाल निर्माण कालिया बारी आदि शामिल है।

कहां जाता है कि राजनीति में सब कुछ जायज है पर सैलाना विकासखंड में यह साफ देखा जा सकता है। वर्तमान में सैलाना में कांग्रेस से विधायक हर्ष विजय गहलोत है व इसके उलट मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। विकास पर्व के अवसर पर विकासखंड सैलाना में 41 लाख रुपए लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 52 लाख रुपए लागत के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन जहां कांग्रेस के विधायक हर्ष विजय गेहलोत द्वारा किया जाना था पर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल ने किया

Ratlam Express
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM