प्रधानमंत्री द्वारा रतलाम शहर में लगभग 30 करोड रुपए के निर्माण कार्यों का हुआ वर्चुअल भूमि पूजन

422
0
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM
Listen to this article

प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा रतलाम शहर में लगभग 30 करोड 30 लाख रुपए लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन वर्चुअल किया गया। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप की पहल पर किए जाने वाले उक्त कार्यों में उंकाला रोड गणेश मंदिर से सालाखेड़ी तक 639.86 लाख की लागत से फोरलेन निर्माण, महू नीमच मार्ग बस स्टैण्ड रतलाम से महू-नीमच मार्ग बायपास तक 1689.89 लाख की लागत से फोरलेन निर्माण।

 कायाकल्प 2.0 के अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 9 कस्तुरबा नगर मेन रोड से योगी विहार एवं शक्तिनगर रोड़ तक 102.00 लाख की लागत से सी.सी. रोड व आरो आश्रम के पीछे 55.00 लाख की लागत से सी.सी. रोड, वार्ड क्रमांक 16 में नवकार नमकीन से सागोद रोड तक 133.00 लाख की लागत से सी.सी. रोड एवं पेवर ब्लॉक स्थापना कार्य, वार्ड क्रमांक 22 में अमृत सागर कालोनी सरस्वती स्कूल के पास 39.88 लाख की लागत से सी.सी.रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 27 में अरिहंत परिसर कॉलोनी से महू रोड तक 86.00 लाख की लागत से सी.सी. रोड निर्माण व भोई मोहल्ला क्षेत्र में नाले पर 60.24 लाख की लागत से आरसीसी बाक्स कलवर्ट का निर्माण, वार्ड क्रमांक 29 में राजस्व नगर के पीछे महू नीमच रोड तक 69.11 लाख की लागत से सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड क्रमांक 33 में राजपूत बोर्डिंग की आंतरिक सड़को का 55.14 लाख की लागत से सी.सी. निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 41 में घांस बाजार से शिक्षा विभाग तक 187.64 लाख की लागत से सी.सी. रोड, पेवर ब्लॉक, आरसीसी पाईप स्थापना कार्य शामिल हैं।

WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM
Ratlam Express
WhatsApp Image 2024-06-10 at 8.55.35 AM
WhatsApp Image 2024-09-07 at 9.08.43 AM