रतलाम 07 मार्च 2023/ आनंद विभाग के तहत एक गोष्ठी महिला बाल विकास विभाग कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गई जिसमें उपस्थित वक्ताओं संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्री रजनीश सिन्हा, जिला नोडल अधिकारी सुश्री सीमा अग्निहोत्री, सहायक संचालक महिला बाल विकास विभाग सुश्री अंकिता पंड्या ने संबोधित करते हुए अल्पविराम पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वक्ताओं ने जीवन आनंद के संबंध में भी अपनी अवधारणा व्यक्त की। व्यक्ति किस प्रकार जीवन में आनंदित रह सकता है, किन चीजों को हटाते हुए आनंद की दिशा में जाया जा सकता है। उपरोक्त सभी बिंदुओं पर वक्ताओं ने बौद्धिक विचार व्यक्त किए।