खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों द्वारा निरीक्षण : फल फ्रूट्स के थोक विक्रेताओं का निरीक्षण
Raj Kumar Luniya
Wed, Jul 30, 2025
रतलाम 29 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम के खाद्य सुरक्षा अधिकारीयो द्वारा मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। आज 29 जुलाई को खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता, प्रीति मंडूरिया द्वारा रतलाम स्थित फल फ्रूट्स के थोक विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया।
फर्म कृष्णा फ्रूट कंपनी, फर्म अफजल हुसैन एंड कंपनी, फर्म आफताब फ्रूट कंपनी हरमाला रोड रतलाम, फर्म गरीब नवाज़ कंपनी हरमाला रोड, फर्म मोहम्मद रफीक इशाक जी एंड संस, हरमाला रोड, फर्म बादल फ्रूट कंपनी सूद गुदडी मार्ग सायर चबूतरा रतलाम पर निरीक्षण कर फलों को पकाने में प्रयोग किए जाने वाले आर्टिफिशियल एथिलीन रिपनर की जांच की गई।

उक्त सभी फर्म फलों को पकाने हेतु भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा अनुमत्त मान्यता प्राप्त रिपनर का उपयोग किया जाना पाया गया। उक्त किसी भी फर्म पर कैल्शियम कार्बेट या मसाला से फलों को पकाना नहीं पाया गया, किंतु उक्त सभी फर्म बिना खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन के संचालित होना पाया गया। सभी फर्मों को खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
Tags :
Collector_Ratlam
Department_of_Food_and_Safety
खाद्य सुरक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन