जीव दया और सेवा के संस्कारों को जीवंत करते हुए जैन सोशल ग्रुप (JSG) रतलाम यूथ द्वारा 'वात्सल्य करुणा योजना' का भव्य शुभारंभ रविवार को खेतलपुर गौशाला में किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने सपरिवार उपस्थित होकर गौ सेवा के साथ-साथ मूक पक्षियों की सेवा का भी संकल्प लिया।
हर माह होगा पौष्टिक आहार का वितरण :
ग्रुप के अध्यक्ष राहुल छाजेड़ ने बताया कि 'वात्सल्य करुणा योजना' के तहत अब प्रति माह गौ माता को पौष्टिक आहार का भोग लगाया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए दाना-पानी और सकोरों की व्यवस्था भी पूरे वर्ष अनवरत जारी रहेगी। रविवार को गौशाला में भारी मात्रा में सामग्री अर्पित की गई, जिसमें 3 गाड़ी हरी घास, 1 टन ताजे तरबूज और 1 टन पौष्टिक सब्जियां (टमाटर, पत्ता गोभी, ककड़ी आदि) शामिल रहीं।
इनका रहा विशेष सहयोग :
इस पुनीत कार्य के प्रथम लाभार्थी विनीत पीपाड़ा एवं संजय पावेचा (नामली) रहे। योजना के सफल क्रियान्वयन में संयोजक मनीष संघवी एवं अमित नाहटा की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सौरभ छाजेड़, सौरभ नाहर, अंकित जैन सहित सचिव अभय लोढ़ा, गर्वित गोखरू, यतेंद्र मेहता, नवदीप मूणत, प्रतीक लोढ़ा, विकास काकड़ीवाल, सनी जैन, निखिल सेलवाडिया, आशीष छाजेड़ और संदीप चनोंदिया ने सक्रिय सेवाएं प्रदान कीं।
मातृशक्ति ने भी बढ़ाया उत्साह :
सेवा कार्य में महिलाओं का उत्साह भी दर्शनीय रहा। अंकिता छाजेड़, सीमा लोढ़ा, श्वेता नाहर, अर्पिता पीपाड़ा, प्रिया मूणत, पूजा सेलवाडिया, अश्रुता जैन, स्वीटी ककड़ीवाला और महक कटारिया सहित कई सदस्यों ने सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। अंत में सचिव अभय लोढ़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।