नगर के फुटकर सब्जी विक्रेताओं को सुव्यवस्थित सब्जी मंडी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कोटा वाला बाग के सामने, अमृत सागर तालाब पाल के किनारे व्यवसाय करने वाले फुटकर फल-सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के लिए यहाँ पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। शनिवार को महापौर प्रहलाद पटेल ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर इस निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि: अमृत सागर तालाब पाल के किनारे 4.50 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इस कार्य के पूर्ण होने से यहाँ व्यवसाय करने वाले फुटकर फल-सब्जी विक्रेताओं के साथ-साथ यहाँ आने वाले नागरिकों को भी काफी सुविधा होगी। इसके अलावा, पेवर ब्लॉक लगने से यह पूरा क्षेत्र स्वच्छ और सुंदर दिखाई देगा।
ये रहे उपस्थित: भूमि पूजन के इस गरिमामयी अवसर पर मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, निलेश गांधी, महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मीनाक्षी सेन, पार्षद प्रतिनिधि भरत शर्मा, पूर्व पार्षद सुशील सिलावट, राजेश बैरागी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय फल-सब्जी विक्रेता और नागरिक उपस्थित थे।