Breaking News
बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा |

वर्धमान तप की 73वीं ओली पूर्ण : साध्वी शौर्य प्रिया श्री जी ने रचा कीर्तिमान

Raj Kumar Luniya

Thu, Apr 16, 2026

दीक्षा युग प्रवर्तक श्रीमद विजय रामचंद्र सूरीजी महाराजा की समुदायवर्तिनी और रतलाम नगर की गौरव, भीष्म तपस्विनी परम पूज्य साध्वीजी भगवंत श्री शौर्यप्रिया श्री जी म.सा. ने देव-गुरु कृपा से वर्धमान तप की 73वीं ओली निर्विघ्न रूप से पूर्ण कर समाज को गौरवान्वित किया है। मोहनबाई सौभाग्यमलजी तलेरा परिवार की कुलदीपिका साध्वी श्री जी की यह कठिन साधना जीर्णोद्धार ज्योतिर्धर परम पूज्य आचार्य श्री मुक्तिप्रभसूरी जी म.सा. एवं उनके प्रथम विनयी शिष्यरत्न आचार्य श्री श्रेयांशप्रभसुरीजी म.सा. आदि शताधिक (100 से अधिक) साधु-साध्वीजी भगवन्तों की पावन निश्रा में संपन्न हुई।

​तपस्विनी साध्वी श्री जी के संसारी भ्राता सुमित तलेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महान तपस्या की पूर्णाहुति के साथ ही आगामी अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भव्य वर्षीतप पारणा उत्सव आयोजित किया जाएगा। यह गरिमामय महोत्सव सुभानपुरा जैन श्री संघ, बड़ौदा में आचार्य श्री की पावन निश्रा में आयोजित होगा।

​इस महोत्सव में साध्वी श्री जी के साथ-साथ अनेक साधु-साध्वीजी भगवन्तों एवं बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं द्वारा किए गए वर्षीतप की तपस्या का पारणा (पूर्णाहुति) हर्षोल्लास के साथ कराया जाएगा। तलेरा परिवार एवं रतलाम जैन समाज ने साध्वी श्री जी की इस भीष्म तपस्या की अनुमोदना करते हुए इसे शासन की प्रभावना बताया है। बड़ौदा में होने वाले इस महा-आयोजन को लेकर जैन समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें