Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

पिता की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को बना रहे ट्रस्टी : धर्मदास जैन श्री संघ ने की कलेक्टर से शिकायत

Raj Kumar Luniya

Tue, Apr 21, 2026

शहर के श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ट्रस्ट बोर्ड में चल रही अनियमितताओं और मनमर्जी के खिलाफ श्री धर्मदास जैन श्री संघ ने मोर्चा खोल दिया है। कलेक्टर को सौंपी गई शिकायत में ट्रस्टियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि वे समाज की संस्था को अपनी निजी जागीर की तरह चला रहे हैं।

अनुमोदन को ठेंगा, मनमर्जी से नियुक्तियां : शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ट्रस्ट बोर्ड में नए ट्रस्टियों की नियुक्ति के लिए श्री संघों का अनुमोदन अनिवार्य है, लेकिन वर्तमान प्रबंधन नियमों को ताक पर रखकर अपनी मर्जी से ही नए ट्रस्टी बना रहा है। समाज की कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तावित अधिकृत प्रतिनिधियों को जान-बूझकर ट्रस्ट में शामिल नहीं किया जा रहा है, जिससे समाज में भारी आक्रोश है।

पिता की मौत के बाद कुर्सी पर 'वारिसों' का कब्जा : मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह किया गया है कि पुराने ट्रस्टियों की मृत्यु के बाद उनके वारिसों को नियम विरुद्ध तरीके से ट्रस्टी बनाया जा रहा है। श्री संघ ने आरोप लगाया कि यह एक सार्वजनिक ट्रस्ट है, न कि कोई निजी संपत्ति, जहां पिता के बाद पुत्र को स्वतः पद मिल जाए। बिना किसी अधिकृत चयन प्रक्रिया और संघ की सहमति के, वारिसों को ट्रस्टी बनाना पूरी तरह से अवैध है।

करोड़ों की संपत्ति और चंदे पर सवाल : गौरतलब है कि इस ट्रस्ट के पास शहर में कई कीमती धार्मिक संपत्तियां, स्थानक और समाज के लोगों द्वारा दिया गया करोड़ों रुपये का दान (डोनेशन) है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि जब ट्रस्ट की संपत्तियां करोड़ों में हैं, तो उनकी सुरक्षा और प्रबंधन पारदर्शी होना चाहिए, न कि गुपचुप तरीके से अपनों को पदों पर बैठाकर।

हठधर्मिता रही तो होगा आंदोलन : श्री धर्मदास जैन श्री संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इन अवैध नियुक्तियों को रद्द कर सही प्रतिनिधियों को जगह नहीं दिलाई, तो समाज की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Tags :

कलेक्टर_रतलाम

श्री धर्मदास जैन श्री संघ

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें