Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

आराधना भवन श्री संघ : चातुर्मास हेतु श्री नि:श्रेयस विजयजी म.सा का नगर प्रवेश

Raj Kumar Luniya

Wed, Jul 2, 2025

आराधना भवन श्री संघ में इस वर्ष चातुर्मास हेतु परम पूज्य गणिवर्य कल्याण रत्न विजय जी म.सा के प्रथम शिष्य श्री निश्रेयस विजय जी म.सा. आदि ठाणा पांच एवं साध्विजी भगवंत ठाना चार का आज रतलाम में भव्य नगर प्रवेश हुआ व सकल श्रीसंघ की गरिमामय उपस्थिति में आराधना भवन में प्रवेश किया।

मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद सैकड़ो की संख्या में सुश्रावक एवं सुश्राविकाएं मोहन टॉकीज पहुंचे एवं वहां नवकारसी का लाभ लेकर प्रवेश यात्रा प्रारंभ करी। वरघोड़ा में सबसे आगे इंद्रध्वजा उसके पीछे सुसज्जित अश्व पर नवयुवक धर्म पताका लिए चल रहे थे।

3 सुसज्जित बग्गियों पर परम पूज्य आचार्य देव रामचंद्र सुरीश्वर जी महाराज, आचार्य देव पुण्यपाल सुरीश्वर जी महाराज एवं आचार्य देव तपोरत्न सुरीश्वर जी महाराज की तस्वीर शोभायमान थी। पीछे सुमधुर बेण्ड की संगीत मय धुन पर आराधना भवन सेवा समिति, चंद्रवीर परिवार के युवजन भाव विभोर होकर नृत्य कर रहे थे। रास्ते में जगह-जगह समाज जन द्वारा गहुंली की गई एवं जय जयकार के नारे लगाते रहे। वरघोड़ा मोहन टॉकीज से डालूमोदी बाजार, धानमंडी, गणेश देवरी, चांदनी चौक चौमुखी पुल होते हुए आराधना भवन पोरवालों के वास पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो गया।

प्रारंभ में गुरुवंदन हुआ एवं पूज्य गुरुदेव द्वारा मांगलिक प्रवचन दिए गए। दीपक कटारिया ने चातुर्मास में आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सफल संचालन किया। इस अवसर पर नारियल की प्रभावना का लाभ श्रीमती पिस्ता बाई कन्हैयालाल श्रीमाल परिवार द्वारा लिया गया। प्रवेश यात्रा को सफल बनाने में आराधना भवन ट्रस्ट, आराधना भवन सेवा समिति, चंद्रवीर परिवार एवं आराधना भवन के विभिन्न महिला मंडलों का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

जैन_संत

जैन_धर्म

चातुर्मास_प्रवेश

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें