Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

सामाजिक बहिष्कार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 6 लोगों को किया बॉन्ड ओवर

Raj Kumar Luniya

Wed, Jan 28, 2026

समाज में पुरानी और दकियानूसी परंपराओं के नाम पर 'सामाजिक बहिष्कार' का फरमान सुनाने वालों के खिलाफ अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। हाल ही में जाट समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात कर एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी। समाज का आरोप था कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने आपसी विवाद के चलते एक परिवार या पक्ष का अवैध रूप से सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला सुनाया है।

​SP के हस्तक्षेप के बाद हरकत में आई पुलिस : मामले की गंभीरता को देखते हुए SP ने तुरंत जांच के आदेश दिए। शिकायत में बताया गया कि बहिष्कार के कारण पीड़ित परिवार को मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पंचायत में फैसला सुनाने वाले मुख्य 6 लोगों को पुलिस ने चिन्हित किया।

​शांति भंग करने पर होगी जेल : पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए इन सभी 6 आरोपियों को 'बॉन्ड ओवर' (पाबंद) कर दिया है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, बॉन्ड ओवर की प्रक्रिया के तहत इन व्यक्तियों को यह लिखित गारंटी देनी होगी कि वे भविष्य में शांति भंग नहीं करेंगे और न ही किसी तरह का सामाजिक बहिष्कार जैसा अवैध कदम उठाएंगे। यदि वे इस बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें सीधे जेल भेजा जा सकता है।

​जाट समाज ने जताई खुशी : जाट समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई का स्वागत किया है। समाज के प्रबुद्ध जनों का कहना है कि लोकतांत्रिक देश में किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह किसी का हुक्का-पानी बंद करे या सामाजिक रूप से अलग-थलग करे। इस कार्रवाई से समाज के अन्य ऐसे तत्वों को भी कड़ा संदेश गया है जो खाप या पंचायतों के नाम पर निजी रंजिश निकालते हैं।

Tags :

RATLAM_POLICE

SP_Ratlam

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें