Breaking News
गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | गांधी समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी : 200 साल पुराने देवस्थान पर कब्जे से आक्रोश | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video |

रतलाम गन शॉप ब्लास्ट : वेल्डिंग की चिंगारी बनी काल, 4 लोग इंदौर रेफर, दुकान सील : Video

Raj Kumar Luniya

Mon, Jan 26, 2026

शहर के सबसे व्यस्त और रिहायशी इलाके चांदनी चौक में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक लाइसेंसी बंदूक की दुकान में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की दुकानों और घरों में कंपन महसूस किया गया। इस हादसे में दुकान मालिक और एक ग्राहक सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

​वेल्डिंग के दौरान हुआ धमाका

​मिली जानकारी के अनुसार, लक्कड़ पीठा क्षेत्र स्थित 'अब्दुल कादरी' की बंदूक की दुकान में मरम्मत या शटर की वेल्डिंग का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी दुकान के भीतर रखे बारूद या कारतूस तक पहुंच गई, जिससे एक के बाद एक धमाके शुरू हो गए। देखते ही देखते पूरी दुकान आग की लपटों और धुएं के गुबार से घिर गई।

​जान बचाकर भागते दिखे लोग

​घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में बदहवास होकर दुकान से बाहर भागते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए घायलों की मदद की और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान दुकान मालिक यूसुफ अली (58), नाजिम हुसैन (32), शेख रफीकुद्दीन (35) और ग्राहक संदीप पाटीदार (35) के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है।

​पुलिस और FSL की कार्रवाई

​सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दमकल विभाग ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से दुकान को सील कर दिया है और मौके से वेल्डिंग रॉड व कारतूस के खाली खोखे बरामद किए हैं।

SP अमित कुमार का बयान: प्रारंभिक जांच में धमाके की वजह वेल्डिंग का काम सामने आई है। दुकान के लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है। FSL की टीम साक्ष्य जुटा रही है ताकि विस्फोट के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

Tags :

चेतन्य_काश्यप

नगर_निगम_रतलाम

महापौर_रतलाम

कलेक्टर_रतलाम

रतलाम_पुलिस

एसपी_रतलाम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें