Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

एसपी अमित कुमार : सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलें पुलिसकर्मी, महात्मा गांधी के आदर्श आज भी प्रासंगिक

Raj Kumar Luniya

Fri, Jan 30, 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रतलाम पुलिस द्वारा विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के समस्त थानों और चौकियों पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर बापू और देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।

​पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसपी अमित कुमार ने उपस्थित बल को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श केवल किताबों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को इन्हें अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए।" एसपी ने जोर दिया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

​एसपी अमित कुमार ने आगे कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनसेवा है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे गांधीजी के विचारों को अपनाकर अधिक संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ बनें ताकि समाज में न्याय और शांति बनी रहे।

​इस गरिमामयी अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, सूबेदार श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी प्रकार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने एकत्र होकर मौन रखा और राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की।

Tags :

RATLAM_POLICE

SP_Ratlam

ASP_RATLAM_CITY

Mahatma_Gandhi

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें