खेत पर गया था परिवार, चोरों ने किया हाथ साफ : ताले तोड़कर ले गए सोना-चांदी और नगदी
Raj Kumar Luniya
Wed, Jan 28, 2026
नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब मकान मालिक अपने परिवार के साथ खेत पर गए हुए थे।
ताले टूटे देख उड़े होश : प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार जब काम खत्म कर खेत से वापस घर लौटा, तो उनके होश उड़ गए। घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर टूटे हुए थे, जिनमें रखे सोने के गहने, चांदी की ज्वेलरी और घर में रखी नकदी गायब थी।

पुलिस जांच में जुटी : मकान मालिक ने तुरंत घटना की सूचना नामली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। प्राथमिक तौर पर इसे एक रेकी के बाद की गई वारदात माना जा रहा है।
ग्रामीण इलाकों में चोरी की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय हैं। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Tags :
RATLAM_POLICE
SP_Ratlam
विज्ञापन
विज्ञापन