Advertisment

SHWETAMBER JAIN MATRIMONIAL HUB INDORE : रजिस्ट्रेशन के लिए WhatsApp नंबर : 7000576100 पर बायोडाटा भेजे

लापरवाही पर सख्ती : बैठक से गायब डॉ को नोटिस, BMO की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

Raj Kumar Luniya

Fri, Jan 30, 2026

स्वास्थ समिति की बैठक में गुरुवार को कलेक्टर मिशा सिंह का कड़ा रुख देखने को मिला। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिशु और मातृ मृत्यु दर में कमी लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी गर्भवती महिला को रेफर करने से पहले आवश्यक चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित की जाएं और केवल अति आवश्यक स्थिति में ही उच्च केंद्रों पर भेजा जाए।

लापरवाही पर गिरी गाज : बैठक में अनुपस्थित रहने पर शहरी क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात रंजन को 'कारण बताओ नोटिस' जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, अनमोल पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में पिछड़ने वाले विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों (BMO) की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई के लिए सीएमएचओ को निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने दो टूक शब्दों में कहा कि एक सप्ताह के भीतर कार्य में सुधार न होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

शिशु एवं मातृ मृत्यु की होगी गहन समीक्षा : कलेक्ट्रेट ने निर्देश दिए कि सीडीआर एमआईएस सॉफ्टवेयर में शत-प्रतिशत शिशु मृत्यु के मामलों की एंट्री हो। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत को प्रतिमाह इन प्रकरणों की जांच करने को कहा। बैठक में 1 वर्ष से कम और 1 से 5 वर्ष के बच्चों की मृत्यु के आंकड़े अलग-अलग प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि मृत्यु के सटीक कारणों का विश्लेषण कर उन्हें रोका जा सके।

​महत्वपूर्ण निर्देश एवं योजनाएं :

  • टीकाकरण: मिजल्स के पहले और दूसरे डोज सहित बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित हो।

  • आयुष्मान कार्ड: 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र बुजुर्गों के 'आयुष्मान वय वंदना' कार्ड तत्काल बनाए जाएं।

  • कुपोषण: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भेजी गई कुपोषित बच्चों की सूची के आधार पर उनकी तत्काल स्क्रीनिंग और उपचार शुरू किया जाए।

  • मैदानी मॉनिटरिंग: बीएमओ अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कार्यों की निरंतर निगरानी करें और अपना ड्यूटी रोस्टर प्रस्तुत करें।

​बैठक के अंत में कलेक्टर ने घोषणा की कि वे स्वयं जल्द ही शहरी क्षेत्र के संजीवनी क्लीनिकों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनीता मुथा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

Collector_Ratlam

CMHO

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें