Advertisment

SHWETAMBER JAIN MATRIMONIAL HUB INDORE : रजिस्ट्रेशन के लिए WhatsApp नंबर : 7000576100 पर बायोडाटा भेजे

सुरक्षा घेरे में होगा ट्रेचिंग ग्राउंड : 1.48 करोड़ से बनेगी 2 किमी लंबी बाउंड्रीवॉल

Raj Kumar Luniya

Tue, Jan 27, 2026

शहर के कचरा निष्पादन को व्यवस्थित करने और जुलवानिया ट्रेचिंग ग्राउंड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने बड़े कदम उठाए हैं। मंगलवार को महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा व एमआईसी सदस्यों की उपस्थिति में यहाँ लगभग 2 किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवॉल और टीन शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया।

सुरक्षा और सुविधा पर जोर

​महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए ₹1.48 करोड़ की लागत से 2 किलोमीटर लंबी और 6 फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही, कचरा निष्पादन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए ₹80.49 लाख की लागत से एक विशाल टीन शेड भी बनाया जाएगा। यह शेड कचरे के प्रबंधन और उसे मौसम के प्रभाव (जैसे बारिश) से बचाने में सहायक सिद्ध होगा।

इनकी रही उपस्थिति

​भूमि पूजन के दौरान महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, विशाल शर्मा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद शक्ति सिंह राठौर, योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, श्रीमती देवश्री पुरोहित और पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी मौजूद थे। साथ ही निगम के सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, उपयंत्री राजेश पाटीदार, विनोद पाटीदार, शिवम् गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

महापौर प्रहलाद पटेल : इस निर्माण कार्य से न केवल ग्राउंड की सीमाएं सुरक्षित होंगी, बल्कि भविष्य में कचरे से खाद बनाने या अन्य प्रोसेसिंग कार्यों में भी तेजी आएगी।

Tags :

नगर_निगम_रतलाम

महापौर_रतलाम

MUNCIPAL_CORPORATION_RATLAM

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें