Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

100+ रक्तदान करने वाले रक्तमित्र का निधन : सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

Raj Kumar Luniya

Tue, Dec 2, 2025

शहर ही नहीं बल्कि प्रदेशभर में ‘रक्तमित्र’ के नाम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले दिलीप भंसाली का आकस्मिक निधन सामाजिक क्षेत्र के लिए गहरा आघात लेकर आया है।

दिलीप भंसाली उन चुनिंदा व्यक्तियों में शामिल थे जिन्होंने 100 से भी अधिक बार रक्तदान कर अनगिनत लोगों की जान बचाई। किसी भी समय, किसी भी स्थान पर रक्त की आवश्यकता पड़ते ही सिर्फ उन्हें जानकारी देना पर्याप्त होता था। कुछ ही मिनटों में उनका सुझाया रक्तदाता अस्पताल या बताए गए स्थल पर पहुंच जाता था।

दिलीप भंसाली का व्यवहार, सरलता और सेवाभाव उन्हें समाज के हर वर्ग में प्रिय बनाता था। कई लोग भावुक होकर बताते हैं कि दिलीप भाई मुसीबत के समय बड़ी विनम्रता से कहते थे। “अभी आपका छोटा भाई है, चिंता न करें।” दो दिन पहले ही उन्होंने कई परिचितों के साथ दोलतगंज में चाय पी थी, किसी को अंदेशा भी नहीं था कि यह उनकी अंतिम मुलाकात होगी।

उनके निधन से समाज, संस्थाओं और मित्रों में गहरा दुख है। सभी के जन्मदिन पर दिलीप भाई हमेशा सबसे पहले शुभकामनाएं देते थे। आज वही ‘रक्तमित्र’ सबको रोता-बिलखता छोड़कर चला गया।

Tags :

Blood_Donation

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें