Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री

Raj Kumar Luniya

Sun, Jun 7, 2026

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, नीमचौक की साधारण सभा की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय जैन स्थानक पर संपन्न हुई। यह बैठक संघ रत्न इंदर मल जैन, संघ गौरव महेंद्र बोथरा, मणिलाल कटारिया, सुरेश कटारिया, प्रेम मोगरा, वर्तमान संघ अध्यक्ष अजय खिमसरा, महामंत्री विनोद बाफना तथा कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया के गरिमामयी सानिध्य में आयोजित की गई।

​बैठक की शुरुआत में वर्तमान संघ अध्यक्ष अजय खिमेसरा ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान श्रीसंघ द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सुरेश कटारिया, इंदर मल जैन, महेंद्र बोथरा, प्रेम मोगरा और मणिलाल कटारिया ने श्रीसंघ के सुचारू संचालन के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिन्हें सभा में सर्वानुमति से पारित किया गया।

​एक वर्ष पूर्व चुनाव की अनूठी परंपरा कायम : श्रीसंघ के मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि वर्ष 2006 से पूज्य गुरुदेव मोहनमुनी म.सा. की पावन प्रेरणा से नीमचौक श्रीसंघ में चुनाव पूरी तरह सर्वानुमति और निर्विरोध संपन्न होते आ रहे हैं। संघ की यह अनूठी परंपरा है कि वर्तमान कार्यकाल खत्म होने से एक वर्ष पूर्व ही आगामी कार्यकाल के अध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाता है।

​इसी गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए बैठक में वर्तमान अध्यक्ष अजय खिमेसरा ने आगामी दो वर्षों (1 जनवरी 2027 से 31 दिसंबर 2028 तक) के कार्यकाल के लिए नवीन अध्यक्ष के रूप में विनोद बाफना के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे पूरी सभा ने एकमत होकर सर्वानुमति से पास कर दिया।

​प्रकाश मेहता होंगे नए महामंत्री : ​नवीन अध्यक्ष पद पर निर्विरोध मनोनयन के बाद विनोद बाफना ने संपूर्ण श्रीसंघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संघ की गरिमा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए अपने सहयोगी के रूप में महामंत्री पद के लिए प्रकाश मेहता के नाम की घोषणा की। श्री बाफना ने बताया कि आगामी महीनों में वे अपनी नवीन कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों के नामों की घोषणा करेंगे।

​बैठक के समापन पर आभार प्रदर्शन श्रीसंघ के महामंत्री विनोद कटारिया ने किया। इस विशेष अवसर पर श्रीसंघ के तमाम वरिष्ठजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा वर्ग और प्रबुद्ध सदस्य उपस्थित थे।

Tags :

श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें