Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून

Raj Kumar Luniya

Tue, May 26, 2026

मध्य प्रदेश के रीवा में गत 20 मई को विहार कर रहीं जैन धर्म की तपस्वी साध्वियों के साथ हुए दर्दनाक सड़क हादसे के विरोध में सोमवार को समग्र जैन समाज सड़कों पर उतर आया। इस भीषण घटना में पूज्य श्रुतिमति माताजी महाराज सा. का मौके पर ही निधन हो गया था, जबकि पूज्य उपसमिति माताजी महाराज सा. ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य माताजी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर पूरे देश सहित मालवा अंचल के रतलाम और जावरा में जैन समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों में गहरा रोष है।

​रतलाम में विशाल वाहन रैली और ज्ञापन : ​श्री सकल जैन श्री संघ के आह्वान पर देशव्यापी आंदोलन के तहत रतलाम में समस्त जैन समाज के प्रतिनिधि और विभिन्न श्री संघों के अध्यक्ष व पदाधिकारी प्रातः चंद्रप्रभ दिगंबर जैन मंदिरजी से एक विशाल वाहन रैली के रूप में निकले। कलेक्ट्रेट पहुंचकर समाजजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव को सौंपा।

​ज्ञापन का वाचन मांगीलाल जैन द्वारा किया गया। समाजजनों ने आरोप लगाया कि रीवा में असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से फोर व्हीलर वाहन से जानबूझकर टक्कर मारी गई है, जो कि एक गंभीर अपराध है। अंत में पंकज बिलाला ने उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

​जावरा में काली पट्टी बांधकर निकाली मौन रैली :​इसी कड़ी में जावरा सकल जैन समाज द्वारा विरोध स्वरूप हाथों पर काली पट्टियां बांधकर स्थानीय घंटाघर चौराहे से एक विशाल मौन वाहन रैली निकाली गई। यह रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां एसडीएम सुनील जायसवाल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसकी प्रतिलिपि सांसद सुधीर गुप्ता के प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी और विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय के कार्यालय में भी प्रेषित की गई। ज्ञापन का वाचन पवन पाटनी ने किया तथा संचालन संदीप रांका ने किया। अंत में रितेश जैन ने सर्वसमाज का आभार जताया।

​संयुक्त हिंदू समाज और विभिन्न संगठनों का पुरजोर समर्थन : इस राष्ट्रव्यापी मांग को रतलाम और जावरा दोनों ही स्थानों पर व्यापक समर्थन मिला। संयुक्त हिंदू समाज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विभिन्न राजनीतिक दलों, जिला व्यापारी संघ और प्रगतिशील सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर घटना की कड़ी निंदा की। सर्वसमाज के वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि देश-संस्कृति के मार्गदर्शक संत-महात्माओं की सुरक्षा करना शासन और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

  • ​जैन समाज की तीन प्रमुख मांगें:

  • कठोर कानूनी कार्रवाई: रीवा घटना के दोषियों के विरुद्ध लापरवाही के बजाय हत्या (मर्डर) सहित अन्य कठोर धाराओं में मामला दर्ज कर निष्पक्ष व त्वरित जांच की जाए।

  • ​विशेष सुरक्षा व्यवस्था: देशभर में पैदल पदयात्रा (विहार) करने वाले साधु-संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष इंतजाम किए जाएं।

  • ​स्थायी सुरक्षा नीति: भविष्य में ऐसी प्राणघातक घटनाओं और दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शासन स्तर पर एक स्थायी एवं प्रभावी 'संत सुरक्षा नीति' बनाई जाए।

​इस विरोध प्रदर्शन में प्रकाश मुणत, ओम अग्रवाल, प्रदीप चौधरी, प्रकाश चौरड़िया, पंकज काठेड़, पवन पाटनी, प्रीतेश गादिया, डॉ. सविता जैन (दीदी) सहित दोनों शहरों के जैन श्री संघों के पदाधिकारी, मातृशक्ति और हज़ारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

​आप इस विषय से जुड़ी अधिक जानकारी रीवा जैन साध्वी सड़क दुर्घटना समाचार वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं, जिसमें घटना की गंभीरता और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर विस्तृत अपडेट दिया गया है।

Tags :

जैन समाज

रीवा_घटना

संत_सुरक्षा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें