Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार

Raj Kumar Luniya

Thu, May 28, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई रतलाम द्वारा आगामी 29 जून को आयोजित किए जा रहे संभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज पॉवर हाउस रोड स्थित पत्रकार भवन पर आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में सम्मेलन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।

​बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों को आयोजन से संबंधित विभिन्न प्रभार और जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके साथ ही सम्मेलन में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रस्तावों तथा आगामी एजेंडे पर भी बारीकी से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में अतुलनीय एवं अहम योगदान देने वाले वरिष्ठतम पत्रकारों को इस संभागीय सम्मेलन में संघ की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

​आयोजन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने रचनात्मक सुझाव रखे। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यगण उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश संयुक्त सचिव भेरूलाल टाँक, रतलाम जिलाध्यक्ष राजेश जैन, संभागीय महासचिव विजय मीणा, जिला महासचिव दिनेश दवे और जिला उपाध्यक्ष आरिफ कुरैशी शामिल रहे।

​बैठक में संगठन की मजबूती और आयोजन की सफलता का संकल्प दोहराते हुए श्रीनाथ योगी, राकेश पोरवाल, संभागीय पदाधिकारी सुजीत उपाध्याय, गोविंद उपाध्याय, जिला सचिव सौरभ कोठारी, जिला कोषाध्यक्ष किशोर जोशी, निलेश बाफना, सिकंदर पटेल तथा राजेश वासनवाल सहित कई सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags :

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ

संभागीय सम्मेलन

जिला इकाई रतलाम

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें