Breaking News
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून | श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक : विनोद बाफना अध्यक्ष व प्रकाश मेहता निर्विरोध बने महामंत्री | धर्मदास जैन श्री संघ : अजीत मेहता को कमान, राजीव चोरड़िया को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी | पानी की अवैध फैक्ट्री सील : दो बत्ती के जूस सेंटर पर मिली एक्सपायरी सामग्री Video | दंपती सहित तीन पर FIR : सिविक सेंटर में अवैध रूप से रह रहे लोग, गोवंश काटने का आरोप | राष्ट्रीय स्तर की खेल सौगात : खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा बंजली इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स | रतलाम में जुटेगा संभागभर के पत्रकारों का महाकुंभ : आयोजन समिति की बैठक में बांटे प्रभार | महापौर ने किया भूमि पूजन : 1.52 करोड़ से बनेगी नई सड़क और नाला Video | रहवासी इलाकों से कबाड़ गोदाम हटाने की कार्रवाई तेज : 5 और गोदाम साफ, अब तक 13 हटाए | कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास : 3 साल से मुआवजे के लिए भटक रहा किसान खुद पर डाला पेट्रोल Video | रीवा की घटना पर सुलग उठा जैन समाज : संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून |

श्मशान में भी घोटाला : जनसुनवाई में मुर्दो के नाम पर हुए घोटाले की भी अनसुनी

Raj Kumar Luniya

Sun, Aug 24, 2025

रतलाम मप्र। सरकारों ने भले ही सीएम हेल्प लाईन, जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम जनता को त्वरित न्याय और जन की समय पर सुनवाई के लिए लगाए हो, मगर सिस्टम में बैठे जिम्मेदार शासन की इस पावन मंशा को पूरा करने में कम ही या बिलकुल भी रुचि नही दिखाते है। नामली नगर परिषद की उपाध्यक्ष ने श्मशान के नाम पर हुए घोटाले की शिकायत जिला स्तरीय जनसुनवाई में करीब डेढ़ माह पूर्व की थी, अब इस शिकायत को जांच करने वाले फाईलों में दफन करने का मन बना चुके है।

मामला 8 जुलाई 2025 को उस समय शुरु हुआ, जब नामली नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा योगी ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में नामली में परिषद द्वारा संचालित श्मशान में होने वाली आय में हुए भ्रष्टाचार सहित अन्य मामलों की शिकायत की गई। शिकायत का आवेदन एडीएम शालीनी श्रीवास्तव ने लेकर प्रभारी परियोजना अधिकारी को देते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश भी दिए।

इधर एडीएम के हाथों से निकली इस शिकायत की जांच ऐसे अफसर अरुण पाठक को दी गई जो वर्षो से रतलाम में ही टीके (जमे) होकर जनता, नेता और वरिष्ठ अधिकारियों को मूर्ख बनाने में माहिर होना बताए जाते है।

उक्त शिकायत पर जांच लटकती रही और 6 अगस्त को शिकायत कर्ता को पता चला कि कलेक्टर ने जांच दल गठित करने की बजाय ग्रामीण एसडीएम को सौप दी है। अब ये एसडीएम वो जिनके अनुभाग की ही 376 से ज्यादा सीएम हेल्प लाईन की शिकायते अधर में लटक रही है। सीएम हेल्प लाईन शिकायतों के समय पर निराकरण नही कर पाने के कारण इन्हे भरी अनुभागीय अधिकारियों की बैठक में एडीएम ने जमकर फटकार भी लगाई थी। शिकायत कर्ता ने जब एसडीएम से जानकारी ली तो पता चला कि ये अभी नामली सीएमओं से दस्तावेज मांग रहे है।

नामली नगर परिषद सहित अन्य विकासखण्डों के ऐसे तमाम और कई शिकायती आवेदन है, जिन पर महिनों और सालों सुनवाई नही होती या उनका निराकरण नही होता है। शिकायती आवेदन देने वाला आवेदक कई मर्तबा शिकायते कर इस नाकारा सिस्टम के आगे घुटने टेक देता है और अन्याय,दमन की विजय हो जाती है।

जनता की अनसुनी का एक कारण ये भी है कि यहां कई अफसर वर्षो से जमे हुए है। इनके पैर उस अंगद के समान है, जिन्हे नेता, मंत्री, पत्रकार और समाजसेवी आदि भी नही हटा सकते है।

अब जो ग्रामीण एसडीएम सीएम हेल्प लाईन में हुई 300 से ज्यादा शिकायतों को लेकर बैठा हो वो जनसुनवाई के आवेदन पर क्या कार्रवाई करेगे ?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें