Breaking News
अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने माताजी के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि ट्रैक पर फंसी कार, नशे में गेटमैन, नहीं खोली फाटक, ट्रेन ने कार को मारी टक्कर : Video दुकान संचालक पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज धर्म, तपस्या और समाजसेवा के कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान दंपती का अपहरण कर उबलता पानी डाला, किशोरी लापता
पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | स्व.तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि : वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने माताजी के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि | रेलवे सुरक्षा में बड़ी चूक : ट्रैक पर फंसी कार, नशे में गेटमैन, नहीं खोली फाटक, ट्रेन ने कार को मारी टक्कर : Video | 3 वर्षीय मासूम की मौत का मामला : दुकान संचालक पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज | समाजसेवा की प्रेरणा स्रोत तेजकुंवर बाई काश्यप : धर्म, तपस्या और समाजसेवा के कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान | क्राइम डायरी : दंपती का अपहरण कर उबलता पानी डाला, किशोरी लापता | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | स्व.तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि : वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने माताजी के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि | रेलवे सुरक्षा में बड़ी चूक : ट्रैक पर फंसी कार, नशे में गेटमैन, नहीं खोली फाटक, ट्रेन ने कार को मारी टक्कर : Video | 3 वर्षीय मासूम की मौत का मामला : दुकान संचालक पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज | समाजसेवा की प्रेरणा स्रोत तेजकुंवर बाई काश्यप : धर्म, तपस्या और समाजसेवा के कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान | क्राइम डायरी : दंपती का अपहरण कर उबलता पानी डाला, किशोरी लापता |

न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video

Raj Kumar Luniya

Sat, Oct 17, 2026

त्योहारी और नियमित मांग के बीच रतलाम के प्रसिद्ध नमकीन क्लस्टर (करमदी क्षेत्र) में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने औचक छापामार कार्रवाई की। इस दौरान क्लस्टर की इकाइयों में भारी लापरवाही और अस्वच्छता की चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं। कार्रवाई में बिना निर्माण व अवसान तिथि (मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी डेट) वाले पैकेट जब्त किए गए, वहीं 'बालाजी फूड्स' पर बदबू और गंदगी के बीच आलू चिप्स तैयार किए जाते मिले। टीम ने मौके से नमकीन, चिप्स और तेल के सैंपल लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं।

बदबूदार माहौल में तैयार हो रहे थे खाद्य उत्पाद : खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम जब करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर में बालाजी फूड्स के कारखाने में पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। तलने वाले क्षेत्र में फर्श पर तेल-मसालों की सड़ांध, गंदगी और मक्खियां भिनभिना रही थीं। उसी अस्वच्छ परिसर में खुले में आलू चिप्स तले जा रहे थे। काम करने वाले कर्मचारियों ने न तो एप्रन और ग्लव्स पहने थे, न ही हाइजीन के बुनियादी नियमों का पालन किया जा रहा था।

न बैच नंबर, न एक्सपायरी डेट : जांच के दौरान क्लस्टर की इकाइयों में तैयार माल के स्टॉक की पड़ताल की गई, जहां बड़ी संख्या में ऐसे पैकेट मिले जिन पर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के अनिवार्य दिशा-निर्देशों का कोई पालन नहीं किया गया था। कई पैकेट्स पर न तो बैच नंबर अंकित था और न ही निर्माण अथवा एक्सपायरी की तारीख दर्ज थी। अधिकारियों के अनुसार, बिना तिथि वाले ऐसे उत्पाद बाजार में उतारना सीधे तौर पर उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ और गंभीर कानूनी उल्लंघन है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की चेतावनी : कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संचालकों को कड़ी फटकार लगाई और नोटिस जारी किए। टीम ने साफ किया कि:

  • संदेहास्पद तेल, बेसन, नमकीन और आलू चिप्स के कानूनी नमूने (लीगल सैंपल) सील कर भोपाल लैब भेजे गए हैं।

  • लैब रिपोर्ट में मिलावट अथवा अमानक स्तर पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

  • इकाइयों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जब तक स्वच्छता और पैकेजिंग के मानकों को दुरुस्त नहीं किया जाता, तब तक नियमों का उल्लंघन करने वाले बैच का वितरण नहीं किया जा सकेगा।

Tags :

Collector_Ratlam

Food_and_Safety_Department

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें