Breaking News
अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने माताजी के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि ट्रैक पर फंसी कार, नशे में गेटमैन, नहीं खोली फाटक, ट्रेन ने कार को मारी टक्कर : Video दुकान संचालक पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज धर्म, तपस्या और समाजसेवा के कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान दंपती का अपहरण कर उबलता पानी डाला, किशोरी लापता
पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | स्व.तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि : वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने माताजी के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि | रेलवे सुरक्षा में बड़ी चूक : ट्रैक पर फंसी कार, नशे में गेटमैन, नहीं खोली फाटक, ट्रेन ने कार को मारी टक्कर : Video | 3 वर्षीय मासूम की मौत का मामला : दुकान संचालक पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज | समाजसेवा की प्रेरणा स्रोत तेजकुंवर बाई काश्यप : धर्म, तपस्या और समाजसेवा के कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान | क्राइम डायरी : दंपती का अपहरण कर उबलता पानी डाला, किशोरी लापता | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | स्व.तेजकुंवर बाई काश्यप को दी श्रद्धांजलि : वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने माताजी के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि | रेलवे सुरक्षा में बड़ी चूक : ट्रैक पर फंसी कार, नशे में गेटमैन, नहीं खोली फाटक, ट्रेन ने कार को मारी टक्कर : Video | 3 वर्षीय मासूम की मौत का मामला : दुकान संचालक पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज | समाजसेवा की प्रेरणा स्रोत तेजकुंवर बाई काश्यप : धर्म, तपस्या और समाजसेवा के कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान | क्राइम डायरी : दंपती का अपहरण कर उबलता पानी डाला, किशोरी लापता |

रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत

Raj Kumar Luniya

Sat, Oct 17, 2026

पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल क्षेत्र में रेल हादसों से जुड़े दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहले मामले में मक्सी-बेरछा सेक्शन में ट्रैक पर काम कर रही मेंटेनेंस ट्रॉली को डायवर्टेड गोवा एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी, जिससे एक रेलकर्मी की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरे मामले में रतलाम-मोरवानी रेलखंड पर ट्रेन से टकराने के कारण एक अज्ञात व्यक्ति की जान चली गई।

1. बेरछा-मक्सी सेक्शन: मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई गोवा एक्सप्रेस, एक रेलकर्मी की मौत : रतलाम मंडल अंतर्गत बेरछा-मक्सी रेलवे सेक्शन में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा पेश आया। झोंकर रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक सुधार व मेंटेनेंस कार्य चल रहा था। ट्रैक मेंटेनेंस टीम स्थाई मार्ग निरीक्षक (PWI) ट्रॉली के साथ काम में जुटी थी, तभी मक्सी की ओर से अचानक डायवर्टेड रूट से आ रही गोवा एक्सप्रेस उसी ट्रैक पर पहुंच गई। ट्रेन की रफ्तार अधिक होने और दूरी कम रहने के चलते कर्मचारी समय रहते ट्रॉली को ट्रैक से हटा नहीं पाए।

  • हताहत: हादसे में ग्राम बलियासोन निवासी ट्रैक मेंटेनेंस कर्मी भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कर्मचारी दिलीप जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर किया गया। ट्रॉली के अन्य सदस्यों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

  • प्रभाव व जांच: टक्कर के बाद रेल यातायात करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, डायवर्टेड मार्ग से संचालित ट्रेन और ट्रैक ब्लॉक संबंधी सूचना के समन्वय को लेकर संरक्षा शाखा द्वारा उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

2. रतलाम-मोरवानी सेक्शन: सागोद फाटक के पास ट्रेन से टकराने से व्यक्ति की मौत : रतलाम मंडल के मोरवानी और रतलाम रेलवे स्टेशन के मध्य सागोद फाटक के समीप रेलवे ट्रैक (के.एम. 648/68) पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

मोरवानी स्टेशन मास्टर द्वारा घटना की सूचना पुलिस थाना दीनदयाल नगर (डीडी नगर) को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक की शिनाख्त और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Tags :

Western_Railway

Ministry_Of_Railway

Indian_Railway

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें