Breaking News
दंपती का अपहरण कर उबलता पानी डाला, किशोरी लापता गोवंश तस्करी नाकाम, हथियारबंद बदमाश धराया, जहरीली शराब जब्त पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल को सराहा गोपाल गौशाला कॉलोनी में हुआ ओपन जिम का उद्घाटन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई We Will Do It की भव्य आकृति 8-लेन पर गौवंश तस्करी, सड़क हादसे में मौत, अवैध शराब व हथियारों पर कार्रवाई भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लदवे हुए शामिल चंबल के पानी से बदलेगी तस्वीर, किसानों को 0% ब्याज पर ऋण, सोलर और प्राकृतिक खेती पर जोर शहर सराय-धानमंडी मार्ग, दिलीप नगर मुक्तिधाम का भूमि पूजन कालिका माता नवरात्रि मेले में पार्किंग रहेगी निःशुल्क
क्राइम डायरी : दंपती का अपहरण कर उबलता पानी डाला, किशोरी लापता | Crime Report : गोवंश तस्करी नाकाम, हथियारबंद बदमाश धराया, जहरीली शराब जब्त | स्कूली छात्रों को बांटी गई सामग्री : पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल को सराहा | बच्चों में दिखा भारी उत्साह : गोपाल गौशाला कॉलोनी में हुआ ओपन जिम का उद्घाटन | विकसित भारत-2047 : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई We Will Do It की भव्य आकृति | Crime Report : 8-लेन पर गौवंश तस्करी, सड़क हादसे में मौत, अवैध शराब व हथियारों पर कार्रवाई | बलराम कृषि महोत्सव में उन्नत किसानों का सम्मान : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लदवे हुए शामिल | मुख्यमंत्री का ऐलान : चंबल के पानी से बदलेगी तस्वीर, किसानों को 0% ब्याज पर ऋण, सोलर और प्राकृतिक खेती पर जोर | विकास को मिली गति : शहर सराय-धानमंडी मार्ग, दिलीप नगर मुक्तिधाम का भूमि पूजन | 8 अक्टूबर तक होगा दुकानों का आवंटन : कालिका माता नवरात्रि मेले में पार्किंग रहेगी निःशुल्क | क्राइम डायरी : दंपती का अपहरण कर उबलता पानी डाला, किशोरी लापता | Crime Report : गोवंश तस्करी नाकाम, हथियारबंद बदमाश धराया, जहरीली शराब जब्त | स्कूली छात्रों को बांटी गई सामग्री : पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल को सराहा | बच्चों में दिखा भारी उत्साह : गोपाल गौशाला कॉलोनी में हुआ ओपन जिम का उद्घाटन | विकसित भारत-2047 : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई We Will Do It की भव्य आकृति | Crime Report : 8-लेन पर गौवंश तस्करी, सड़क हादसे में मौत, अवैध शराब व हथियारों पर कार्रवाई | बलराम कृषि महोत्सव में उन्नत किसानों का सम्मान : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लदवे हुए शामिल | मुख्यमंत्री का ऐलान : चंबल के पानी से बदलेगी तस्वीर, किसानों को 0% ब्याज पर ऋण, सोलर और प्राकृतिक खेती पर जोर | विकास को मिली गति : शहर सराय-धानमंडी मार्ग, दिलीप नगर मुक्तिधाम का भूमि पूजन | 8 अक्टूबर तक होगा दुकानों का आवंटन : कालिका माता नवरात्रि मेले में पार्किंग रहेगी निःशुल्क |

क्राइम डायरी : दंपती का अपहरण कर उबलता पानी डाला, किशोरी लापता

Raj Kumar Luniya

Tue, Oct 13, 2026

जिले में बीते 24 घंटों के दौरान गंभीर अपराध, मारपीट, सड़क दुर्घटना और अवैध गतिविधियों के कई मामले सामने आए हैं। नामली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात में दंपती का जबरन अपहरण कर गर्म पानी डालने की घटना सामने आई है, वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों में हादसों और अन्य कारणों से छह लोगों की मौत पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

  • दंपती का अपहरण कर खौलता पानी डाला: नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत धौंसवास में पंकज चारण और उनकी पत्नी अल्का को आरोपियों द्वारा जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने, गर्म पानी डालने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने पप्पू पारदी, मनसाराम पारदी सहित 8 नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

  • सैफी नगर से युवती लापता: दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैफी नगर निवासी शरद सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री भव्या को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पिपलोदा: सदर बाजार निवासी 68 वर्षीय नरेंद्र कुमार सुराना का रास्ता रोककर गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में अनिल, लक्की चौधरी, सुनील और धर्मेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोदा में खेत के पास विवाद को लेकर बालाराम गायरी पर मारपीट व धमकी का केस दर्ज हुआ।

  • दीनदयाल नगर: बाजना बस स्टैंड माताजी पंडाल के पास रास्ता रोककर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर अनिल रोतेला, सुनील रोतेला एवं कालू उर्फ तोहीद पर केस दर्ज किया गया।

  • जावरा औद्योगिक क्षेत्र: बरगढ फंटा पर उधारी के लेनदेन को लेकर अल्फेज मेव के साथ लोहे की टॉमी व बैट से मारपीट करने पर गोलू और अरमान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

  • रतलाम औद्योगिक क्षेत्र व आलोट: मोहन नगर में 16 वर्षीय फैजी खान के साथ मारपीट पर हर्षिल मेवाती के विरुद्ध, तथा आलोट के बर्डिया राठौर में ट्रैक्टर से टक्कर मारकर गाली-गलौज व धमकी देने पर सुल्तान सिंह के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

  • रिंगनोद व कालूखेड़ा: ग्राम गोंदीशंकर में टेबल पंखे को लेकर हुए विवाद में कविता पांचाल के साथ मारपीट करने पर तीन लोगों पर और रानीगांव में यशोदाबाई के साथ मारपीट पर अनोखीलाल मोगिया पर मामला दर्ज हुआ।

  • बिलपांक: पुलिस ने उंड़वा कोयला घाटी से आरोपी लालसिंह गुर्जर (58) को अवैध रूप से 50 क्वार्टर देसी मसाला शराब और 24 केन बीयर (कुल कीमत 7,600 रुपये) ले जाते हुए पकड़ा।

  • माणक चौक: चांदनी चौक आजाद पार्किंग के पास पुलिस ने प्रकाश वर्मा (60) को एक स्टील के धारदार खटकेदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया।

  • औद्योगिक क्षेत्र व सैलाना: अल्कापुरी रतलाम से महेंद्र शर्मा को अंग्रेजी व देसी शराब ले जाते पकड़ा गया। सैलाना में देवीलाल खराड़ी से 8 लीटर कच्ची शराब और भेरू घाट पर मदन मोहन हारी से 20 क्वार्टर देसी शराब जब्त की गई। ताल में प्रभुलाल गायरी से 16 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई।

  • आलोट: विट्ठल मंदिर के सामने अवैध सट्टा संचालित कर रहे गणेश माली (50) को सट्टा अधिनियम के तहत पकड़ा गया।

  • माणक चौक: चमारिया नाका के पास ऑटो रिक्शा (MP43K4866) के अज्ञात चालक ने मदनलाल राठौर को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

  • जावरा शहर व हाईवे: बहादुरपुर रोड पर बाइक (MP-43-ZA-9375) के चालक ने गोवर्धनलाल धाकड़ को टक्कर मारी। वहीं, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक चालक (MH04HY7034) ने पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।

जिले में विभिन्न घटनाओं में 6 व्यक्तियों की अकाल मृत्यु दर्ज की गई:

  1. बिलपांक: धौड़-बदनावर बाईपास पर सिद्धिविनायक होटल के पास 24 वर्षीय विनोद भील की करंट (इलेक्ट्रिक शॉक) लगने से मौत हो गई।

  2. दीनदयाल नगर: सुभाष नगर रेलवे ट्रैक के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण 71 वर्षीय फूला देवी (निवासी ब्यावर, राजस्थान) की मौत हो गई।

  3. जावरा (हुसैन टेकरी): बड़ी साखथली (राजस्थान) निवासी 50 वर्षीय संतोषबाई मीणा की अज्ञात बीमारी के चलते मौत दर्ज हुई।

  4. रतलाम औद्योगिक क्षेत्र: विनोबा नगर निवासी 34 वर्षीय जितेंद्र सिंह की इलाज के दौरान अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई।

  5. नामली: ग्राम सेमलिया रोड क्षेत्र में नारायण राठौड़ की दुकान के पास 6 वर्षीय बालिका प्रियल राठौड़ की सर्पदंश (सांप काटने) से मौत हो गई।

  6. शिवगढ़: बाजना-शिवगढ़ रोड पर सड़क दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के कारण 30 वर्षीय सुरपाल मईड़ा की मौत हो गई।

Tags :

RATLAM_POLICE

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें