पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान
Raj Kumar Luniya
Sat, Oct 17, 2026
पोदार इंटरनेशनल स्कूल, रतलाम में नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर बृजेन्द्र रावत एवं न्यायाधीश नीरज पवैया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की आरती के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य डॉ. निश्चल गुप्ता ने मुख्य अतिथि अतिरिक्त कलेक्टर बृजेन्द्र रावत एवं न्यायाधीश नीरज पवैया का मोमेंटो भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अजय तिवारी, राज लुनिया, शैलेन्द्र तिवारी, संजय छाजेड़, संजय अग्रवाल, गौरव ऐरेन एवं राजकुमार शर्मा को भी सम्मानित किया गया। गरबा उत्सव में विद्यार्थियों और उपस्थितजनों ने उत्साह के साथ भाग लेकर आयोजन को यादगार बनाया।

कार्यक्रम के समापन पर भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि पोदार इंटरनेशनल स्कूल भारतीय संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन करता रहता है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन