Breaking News
धर्म, तपस्या और समाजसेवा के कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान दंपती का अपहरण कर उबलता पानी डाला, किशोरी लापता गोवंश तस्करी नाकाम, हथियारबंद बदमाश धराया, जहरीली शराब जब्त पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल को सराहा गोपाल गौशाला कॉलोनी में हुआ ओपन जिम का उद्घाटन भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई We Will Do It की भव्य आकृति 8-लेन पर गौवंश तस्करी, सड़क हादसे में मौत, अवैध शराब व हथियारों पर कार्रवाई भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लदवे हुए शामिल चंबल के पानी से बदलेगी तस्वीर, किसानों को 0% ब्याज पर ऋण, सोलर और प्राकृतिक खेती पर जोर शहर सराय-धानमंडी मार्ग, दिलीप नगर मुक्तिधाम का भूमि पूजन
समाजसेवा की प्रेरणा स्रोत तेजकुंवर बाई काश्यप : धर्म, तपस्या और समाजसेवा के कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान | क्राइम डायरी : दंपती का अपहरण कर उबलता पानी डाला, किशोरी लापता | Crime Report : गोवंश तस्करी नाकाम, हथियारबंद बदमाश धराया, जहरीली शराब जब्त | स्कूली छात्रों को बांटी गई सामग्री : पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल को सराहा | बच्चों में दिखा भारी उत्साह : गोपाल गौशाला कॉलोनी में हुआ ओपन जिम का उद्घाटन | विकसित भारत-2047 : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई We Will Do It की भव्य आकृति | Crime Report : 8-लेन पर गौवंश तस्करी, सड़क हादसे में मौत, अवैध शराब व हथियारों पर कार्रवाई | बलराम कृषि महोत्सव में उन्नत किसानों का सम्मान : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लदवे हुए शामिल | मुख्यमंत्री का ऐलान : चंबल के पानी से बदलेगी तस्वीर, किसानों को 0% ब्याज पर ऋण, सोलर और प्राकृतिक खेती पर जोर | विकास को मिली गति : शहर सराय-धानमंडी मार्ग, दिलीप नगर मुक्तिधाम का भूमि पूजन | समाजसेवा की प्रेरणा स्रोत तेजकुंवर बाई काश्यप : धर्म, तपस्या और समाजसेवा के कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान | क्राइम डायरी : दंपती का अपहरण कर उबलता पानी डाला, किशोरी लापता | Crime Report : गोवंश तस्करी नाकाम, हथियारबंद बदमाश धराया, जहरीली शराब जब्त | स्कूली छात्रों को बांटी गई सामग्री : पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा कार्यकाल को सराहा | बच्चों में दिखा भारी उत्साह : गोपाल गौशाला कॉलोनी में हुआ ओपन जिम का उद्घाटन | विकसित भारत-2047 : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनाई We Will Do It की भव्य आकृति | Crime Report : 8-लेन पर गौवंश तस्करी, सड़क हादसे में मौत, अवैध शराब व हथियारों पर कार्रवाई | बलराम कृषि महोत्सव में उन्नत किसानों का सम्मान : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मनोज लदवे हुए शामिल | मुख्यमंत्री का ऐलान : चंबल के पानी से बदलेगी तस्वीर, किसानों को 0% ब्याज पर ऋण, सोलर और प्राकृतिक खेती पर जोर | विकास को मिली गति : शहर सराय-धानमंडी मार्ग, दिलीप नगर मुक्तिधाम का भूमि पूजन |

समाजसेवा की प्रेरणा स्रोत तेजकुंवर बाई काश्यप : धर्म, तपस्या और समाजसेवा के कार्यों में रहा उल्लेखनीय योगदान

Raj Kumar Luniya

Wed, Oct 14, 2026

मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवरबाई काश्यप का रविवार को मुंबई में लंबी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया। वे 83 वर्ष की थीं। उनके निधन से काश्यप परिवार सहित धार्मिक, सामाजिक और सेवा क्षेत्र में शोक व्याप्त है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तेजकुंवर बाई ने काश्यप फाउंडेशन और अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर अनेक सेवा कार्यों को क्रियान्वित करवाया। समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान और सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

तेजकुंवरबाई का जन्म 17 मार्च 1943 को मध्यप्रदेश के कुक्षी में हुआ था। वर्ष 1958 में उनका विवाह रतलाम के अशोक कुमार काश्यप से हुआ। वर्ष 1964 में पति के आकस्मिक निधन के बाद मात्र 21 वर्ष की आयु में उन्होंने साहस और धैर्य के साथ परिवार की जिम्मेदारियां संभालीं। पुत्र चेतन्य और पुत्री भावना के पालन-पोषण, उन्हें संस्कारित बनाने तथा पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन के साथ उन्होंने अपना जीवन धर्म, तपस्या और जनसेवा को समर्पित कर दिया।

धर्म और तपस्या के प्रति रही गहरी आस्था : तेजकुंवरबाई की धर्म और साधना के प्रति गहरी आस्था थी। उन्होंने अपने जीवन में दो वर्षीतप, एक मासक्षमण, नौ एवं आठ उपवास तथा 20 स्थानक ओलीजी सहित अनेक कठिन तपस्याएं पूर्ण कीं। सम्मेद शिखरजी, पालिताना और गिरनार सहित देश-विदेश के विभिन्न जैन तीर्थों की यात्राएं कीं। वे जीवनपर्यंत धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं।

अहिंसा ग्राम में जरूरतमंद परिवारों के पुनर्वास में निभाई भूमिका : समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। वर्ष 2005 में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा रतलाम में स्थापित अहिंसा ग्राम में उन्होंने 100 जरूरतमंद परिवारों के पुनर्वास, स्वावलंबन और संस्कार निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। महिलाओं को सिलाई, बुनाई और कढ़ाई सहित विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने तथा स्वसहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मुंबई स्थित आदर्श मानव सेवा ट्रस्ट और आदर्श जैन हेल्थ सेंटर सहित विभिन्न जनकल्याणकारी संस्थाओं से जुड़कर उन्होंने जरूरतमंदों की चिकित्सा, सहायता और सेवा के कार्यों में योगदान दिया। उन्होंने पार्श्वनाथ महिला मंडल की स्थापना की तथा विभिन्न धार्मिक महिला मंडलों के माध्यम से महिलाओं को धर्म, संस्कार और समाजसेवा से जोड़ने का कार्य किया।

सादगी, दृढ़ संकल्प, वात्सल्य, धर्मनिष्ठा और सेवाभाव से परिपूर्ण उनका जीवन अनेक लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहा। उनके निधन से परिवार ने अपनी स्नेहमयी मातृशक्ति और मार्गदर्शक को खो दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें