सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी
Raj Kumar Luniya
Fri, Oct 23, 2026
दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा घोषित सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परीक्षा परिणाम में रतलाम जिले के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सफलता की इस कड़ी में रतलाम के आदित्य तिवारी ने देशभर में 28वीं रैंक प्राप्त कर विशेष गौरव बढ़ाया है।परीक्षा परिणाम का विवरण:
शीर्ष उपलब्धि: आदित्य तिवारी ने ऑल इंडिया 28वीं रैंक (AIR 28) हासिल की।
दोनों ग्रुप उत्तीर्ण करने वाले छात्र: दिव्यांशी गुप्ता, कविश माहेश्वरी, मितांशी जैन, प्राची पाटीदार एवं मिराली गेहलोत।
एक ग्रुप उत्तीर्ण करने वाले छात्र: रितिका जाधव, संस्कृति गोयल, मुस्कान राठौर, संजोली दोषी, राशि जैन, हरीशरी तवर, दिव्यां परवल, दीपेश सोनी, निर्मोक्ष खिमेसरा, पर्व माहेश्वरी, चहेती मूणत, सिद्धि कोठारी एवं दक्ष जैन।
कुल आंकड़े: सिकासा अध्यक्ष सीए शगुन बड़जात्या के अनुसार, जिले से कुल 167 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 9 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप तथा 39 विद्यार्थियों ने एक ग्रुप उत्तीर्ण किया है। पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया एवं शुभकामनाएं:
शाखा अध्यक्ष सीए आकाश मित्तल एवं सचिव सीए यश जैन: "सीए जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता विद्यार्थियों की लगन, समर्पण और दृढ़ निश्चय का प्रमाण है। रतलाम का निरंतर बेहतर प्रदर्शन गुणवत्तापूर्ण अध्ययन को दर्शाता है।"
उपाध्यक्ष सीए दीपेश जैन, कोषाध्यक्ष सीए पराग जैन एवं पूर्व अध्यक्ष सीए मोहित श्रीमाल: "यह सफलता विद्यार्थियों के अनुशासन, धैर्य एवं निरंतर प्रयास का परिणाम है।
Tags :
दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन