Breaking News
खेल महाकुंभ : 16 से 18 दिसंबर तक होगा 27वां खेल चेतना मेला | बनेगा देश का सबसे बड़ा बायो-फार्मा पार्क : 18 हजार करोड़ के निवेश से 25 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार : Video | कल्पतरु महिला मंडल की पहल : वृद्धाश्रम में प्रत्येक बुजुर्ग को मिलेगी अलमारी : Video | होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट गिरफ्तार : आरटीओ बैरियर पर तैनाती के लिए मांगी थी रिश्वत | व्यापारिक अवसर : सेजावता चौराहे पर हाईवे किनारे वेयर हाउस व शोरूम हेतु प्राइम स्पेस उपलब्ध : Video | थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | खेल महाकुंभ : 16 से 18 दिसंबर तक होगा 27वां खेल चेतना मेला | बनेगा देश का सबसे बड़ा बायो-फार्मा पार्क : 18 हजार करोड़ के निवेश से 25 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार : Video | कल्पतरु महिला मंडल की पहल : वृद्धाश्रम में प्रत्येक बुजुर्ग को मिलेगी अलमारी : Video | होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट गिरफ्तार : आरटीओ बैरियर पर तैनाती के लिए मांगी थी रिश्वत | व्यापारिक अवसर : सेजावता चौराहे पर हाईवे किनारे वेयर हाउस व शोरूम हेतु प्राइम स्पेस उपलब्ध : Video | थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन |

खेल महाकुंभ : 16 से 18 दिसंबर तक होगा 27वां खेल चेतना मेला

Raj Kumar Luniya

Wed, Nov 25, 2026

क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 दिसंबर तक 27वां खेल चेतना मेला आयोजित किया जाएगा। खेल महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजन समिति, खेल सलाहकारों, संयोजकों, सहसंयोजकों एवं खेल प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें आयोजन की रूपरेखा, खेल मैदानों की व्यवस्था तथा शुभारंभ अवसर पर निकलने वाली खेल जागृति रैली सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खेल चेतना मेले का आयोजन फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में किया जाएगा। मेले में विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इस वर्ष बालिका क्रिकेट टेनिस बॉल से खेला जाएगा। साथ ही जिस विद्यालय के सर्वाधिक खिलाड़ी खेल चेतना मेले की स्पर्धाओं में भागीदारी करेंगे, उसे विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेल मेले की स्पर्धाएं नेहरू स्टेडियम, रेलवे मैदान, ऑफिसर्स क्लब सहित विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होंगी। मेले के शुभारंभ अवसर पर कॉलेज ग्राउंड से खेल जागृति रैली निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी।

उन्होंने अभिभावकों, स्कूल संचालकों एवं प्राचार्यों से आह्वान किया कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए उन्हें खेल स्पर्धाओं में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करें और मैदान तक पहुंचाएं। बैठक में सभी खेल मैदानों पर समय पूर्व आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने पर जोर दिया गया, ताकि आयोजन व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक में क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, प्रकाश व्यास, राकेश शर्मा, संजय वशिष्ठ, गुलाम मोहम्मद, जगदीश श्रीवास्तव, मनीष जोशी, रितेश वोहरा, उमंग पोरवाल, अमरीक राणा, भूषण व्यास, जितेंद्र धुलिया, दीपेंद्र सिंह ठाकुर, प्रद्युम्न मजावदिया, पवन सिंदल सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

क्रीड़ा भारती

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें