कल्पतरु महिला मंडल की पहल : वृद्धाश्रम में प्रत्येक बुजुर्ग को मिलेगी अलमारी : Video
Raj Kumar Luniya
Wed, Nov 18, 2026
कल्पतरु महिला मंडल, आराध्या भवन रतलाम द्वारा बुधवार, 18 नवंबर 2026 को विरियाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों के उपयोग के लिए छह अलमारियां भेंट की गईं। मंडल की सभी बहनों के सहयोग से यह सेवा कार्य संपन्न हुआ।
कल्पतरु महिला मंडल की विजय लुनिया ने बताया कि वर्तमान में वृद्धाश्रम में करीब 18 वृद्धजन निवास कर रहे हैं। इनमें से 8 अलमारियां पूर्व में अन्य संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई थीं। इसके बाद कल्पतरु महिला मंडल द्वारा 6 अलमारियां भेंट की गईं, जबकि 4 अलमारियों की स्वीकृति अन्य संस्था से मिल चुकी है।

उन्होंने बताया कि इन प्रयासों से वृद्धाश्रम में निवासरत प्रत्येक वृद्धजन को व्यक्तिगत अलमारी की सुविधा उपलब्ध कराने में सफलता मिलेगी। इससे बुजुर्ग अपने कपड़े एवं अन्य जरूरी सामान व्यवस्थित और सुरक्षित रख सकेंगे।
मंडल की इस पहल का उद्देश्य वृद्धजनों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
Tags :
SOCIAL_WORK
विज्ञापन
विज्ञापन