Breaking News
होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट गिरफ्तार : आरटीओ बैरियर पर तैनाती के लिए मांगी थी रिश्वत | व्यापारिक अवसर : सेजावता चौराहे पर हाईवे किनारे वेयर हाउस व शोरूम हेतु प्राइम स्पेस उपलब्ध : Video | थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट गिरफ्तार : आरटीओ बैरियर पर तैनाती के लिए मांगी थी रिश्वत | व्यापारिक अवसर : सेजावता चौराहे पर हाईवे किनारे वेयर हाउस व शोरूम हेतु प्राइम स्पेस उपलब्ध : Video | थाने को ड्यूटी सिखा दूंगा : जिपं उपाध्यक्ष केशु निनामा समेत 25 साथियों पर FIR : Video | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान |

होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट गिरफ्तार : आरटीओ बैरियर पर तैनाती के लिए मांगी थी रिश्वत

Raj Kumar Luniya

Thu, Nov 12, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने गुरुवार को नीमच में बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी कमांडेंट पर होमगार्ड सैनिक की आरटीओ बैरियर नयागांव पर तैनाती के एवज में प्रतिमाह 3 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। खास बात यह है कि जिस नयागांव आरटीओ बैरियर पर तैनाती के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी, उसी बैरियर पर बस एवं ट्रक संचालकों से अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। ऐसे में बैरियर की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, होमगार्ड सैनिक महेश थोरेचा ने 10 नवंबर 2026 को लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि नीमच के होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान कार्यालय में पदस्थ सैनिक बलवंत सिंह के माध्यम से आरटीओ बैरियर नयागांव पर तैनाती के बदले हर महीने 3 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं।

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक राजेंद्र वर्मा से मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर युवराज सिंह चौहान एवं बलवंत सिंह के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर ट्रैप की योजना बनाई गई।

गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने होमगार्ड कार्यालय, कोट मोहल्ला नीमच में कार्रवाई करते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट युवराज सिंह चौहान को सैनिक महेश थोरेचा से 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर लोकायुक्त टीम की वैधानिक कार्रवाई जारी रही।

बैरियर पर अवैध वसूली की शिकायतें भी चर्चा में : इस पूरे मामले में नयागांव आरटीओ बैरियर की भूमिका भी चर्चा में है। जिस बैरियर पर ड्यूटी लगाने के बदले होमगार्ड सैनिक से हर महीने रिश्वत मांगे जाने का आरोप सामने आया है, उसी बैरियर पर बस और ट्रक संचालकों से अवैध वसूली की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं। इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच होने पर बैरियर पर चल रही गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलू भी सामने आ सकते हैं।

यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन तथा उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह एवं लोकायुक्त उज्जैन के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप दल में डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, आरक्षक उमेश जाटव, अनिल अटोलिया, इसरार खान, संजीव कुमारिया, श्याम शर्मा एवं एलडीसी रश्मि शामिल रहे।

लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो लोकायुक्त उज्जैन के दूरभाष नंबर 0734-2512756 पर शिकायत की जा सकती है।

Tags :

HOME_DEPARTMENT_M.P

CM_M.P

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें