Breaking News
अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत |

अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ : 25 लाख रुपए की जब्ती, 4 तस्कर गिरफ्तार

Raj Kumar Luniya

Sun, Oct 25, 2026

जिले में अवैध शराब के कारोबार और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन, एएसपी विवेक कुमार लाल और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद अंतर्गत असावती पुलिस चौकी की टीम ने गोशाला के पास, ताल रोड पर घेराबंदी कर अवैध बीयर की खेप के साथ 4 आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा है।

पुलिस ने मौके से माउंट एवरेस्ट 6000 कंपनी की 170 पेटी (कुल 4,080 केन, 2,040 बल्क लीटर) अवैध बीयर, तस्करी में प्रयुक्त एक बोलेरो पिकअप (क्रमांक MP14GC-1642) और एक काले रंग की हुंडई वेन्यू कार जब्त की है। जब्त शराब और दोनों वाहनों की कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा 24 अक्टूबर 2026 को मिली सटीक मुखबिर सूचना पर असावती चौकी पुलिस ने गोशाला के पास, ताल रोड असावती पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में वाहनों से 170 पेटी अवैध बीयर बरामद हुई। मामले में थाना रिंगनोद पर अपराध क्रमांक 419/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. सुरेश पिता देवराम मीणा (उम्र 27 वर्ष), निवासी डोराना, थाना नई आबादी, जिला मंदसौर

  2. शक्तिसिंह पिता कुशालसिंह राठौर (उम्र 30 वर्ष), निवासी गोराड़िया गोर, थाना सीतामऊ, जिला मंदसौर

  3. दुर्गेश राणावत पिता महावीरसिंह राणावत (उम्र 38 वर्ष), निवासी डोराना, थाना नई आबादी, जिला मंदसौर

  4. रंजीतसिंह पिता शीतलसिंह राठौर (उम्र 38 वर्ष), निवासी कुम्हारी, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम

पुलिस अब आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर अवैध शराब के मुख्य स्रोत, सप्लायर और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी रिंगनोद जितेंद्र सिंह जादौन, चौकी प्रभारी असावती उपनिरीक्षक शरीफ खान, सहायक उपनिरीक्षक कमलेश सीनम, आरक्षक मनोज परिहार (460), आरक्षक नारायण धाकड़ (583), आरक्षक दिनेश गुर्जर (05), आरक्षक तरुण पोकरवाल (1010) और सैनिक जितेंद्र परमार (1105) की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

RATLAM_POLICE

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें