Audio Viral कर चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप : मैं जहर खाकर मर रहा हूं, तू मेरे बच्चों का भविष्य बनवा देना
Raj Kumar Luniya
Fri, Nov 27, 2026
रतलाम के रामदेवजी की घाटी निवासी 46 वर्षीय प्रॉपर्टी ब्रोकर सौरभ पितलिया ने बुधवार रात कोठारीवास क्षेत्र में सल्फास की गोली खा ली। परिजन रात करीब 1 बजे उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार है।
जिस रात मेंजिस रात मेंपुलिस जहर खाने से पहले ब्रोकर ने 25 नवंबर 2026 को रात्रि 11:35 पर दोस्त पवन को व्हाट्सएप पर वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी और अन्य ग्रुपों में वायरल कर दी।
ऑडियो में सौरभ पतलिया कह रहा हैं कि—"पवन भाई, मैं जहर खाकर मर रहा हूं। मेरे मरने का कारण लाला है, जिसने मेरी बहुत बेइज्जती की है।" इसके अलावा उन्होंने प्रॉपर्टी कमीशन के 85 लाख रुपये रोकने का आरोप लगाते हुए तीन और लोगों के नाम लिए हैं—पप्पू पर 40 लाख, जयंतु पर 35 लाख और कांतू पर 10 लाख रुपये बकाया होने की बात कही है।

बच्चों के भविष्य की गुहार: ऑडियो में ब्रोकर भावुक होकर कह रहा है कि इन सबने मिलकर उनके पैसे खा लिए और बच्चों का भविष्य छीन लिया। उन्होंने दोस्त पवन से गुहार लगाई कि यदि वह कल न रहें, तो देवड़ा जी से कहकर उनके बच्चों का भविष्य संवारने में साथ देना।
पुराने दोस्त से विवाद और धमकी का भी आरोप: अस्पताल में दर्ज बयान के मुताबिक, 20 नवंबर को एक शादी समारोह में पुराने दोस्त लाला ने 'बिन बुलाए आने' का ताना मारते हुए विवाद किया और बाजार में अफवाह फैलाई। ब्रोकर के अनुसार बुधवार सुबह जब वो लाला से उसकी दुकान पर बात करने गया, तो उसने पहलवानों से कॉल करवाकर शहर में दिखने पर जान से मारने की धमकी दिलवाई।

पुलिस कार्रवाई: माणक चौक थाना टीआई विक्रमसिंह चौहान के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर ब्रोकर के बयान दर्ज कर लिए हैं। सामने आए तथ्यों और वायरल ऑडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Tags :
DIG_RATLAM
IG_UJJAIN
DGP_M.P
SP_Ratlam
विज्ञापन
विज्ञापन