Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन : वार्षिक साधारण सभा एवं दीप मिलन समारोह सम्पन्न

Raj Kumar Luniya

Mon, Oct 27, 2025

नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन, रतलाम द्वारा संगठन की वार्षिक साधारण बैठक एवं दीप मिलन समारोह का आयोजन क्लस्टर परिसर स्थित NAFC हॉल में किया गया।

भावी विकास कार्यों पर चर्चा : कार्यक्रम के प्रारंभ में बोर्ड ऑफ मेंबर्स एवं संस्था के सदस्यों के मध्य क्लस्टर के भावी विकास कार्यों एवं आवश्यकताओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में प्रमुख रूप से क्लस्टर परिसर में विभागीय सहभागिता से सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री वॉल निर्माण, सीसीटीवी कैमरे की स्थापना, दिशा–निर्देश बोर्ड एवं स्पीड ब्रेकर निर्माण जैसे प्रस्ताव रखे गए।

संस्था के कार्यों की जानकारी : संस्था के अध्यक्ष वैभव कुमार जैन ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि इन सभी कार्यों को वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के समन्वय से प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। साधारण सभा में सदस्यों द्वारा संस्था के कोषाध्यक्ष शीतल बाफना को आगामी वर्ष का वार्षिक शुल्क भी प्रदान किया गया।

दीप मिलन समारोह : बैठक के पश्चात दीप प्रज्वलन करमदी सरपंच प्रतिनिधि एवं समाजसेवी राजेश पुरोहित द्वारा किया गया, जिसके उपरांत दीप मिलन समारोह एवं सहभोज का आयोजन प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर विजय चौरे, संदीप व्यास सहित क्लस्टर एसोसिएशन के सभी बोर्ड ऑफ मेंबर्स एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Tags :

नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें