Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

व्यापारियों का दावा : जीएसटी नियमों का पूरा पालन किया जारहा, आरोप निराधार

Raj Kumar Luniya

Sat, Oct 4, 2025

शहर के रतलामी सेव एवं नमकीन मंडल ने अखबार में छपी उस खबर पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है, जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि जीएसटी की दरों में बदलाव के बावजूद नमकीन व्यापारियों ने कीमतों में कोई कटौती नहीं की है।

मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र गांधी, संरक्षक मुकेश चौधरी, उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि रतलाम में अधिकांश नमकीन व्यवसायी जीएसटी के नियमों का पालन करते हैं और दरों में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं की जाती। छोटे व्यापारी भी सरकार द्वारा निर्धारित कर प्रणाली के अनुसार ही कारोबार करते हैं।

मंडल ने स्पष्ट किया कि रतलामी सेव-नमकीन की विशिष्ट पहचान और गुणवत्ता के कारण यह पूरे देश में विख्यात है। ऐसे में बिना जांच-पड़ताल के व्यवसायियों पर लगाए गए आरोप भ्रामक हैं और व्यापार जगत की छवि को धूमिल करते हैं।

व्यापारियों ने अखबार से इस तरह की खबरों में तथ्यों की सही जांच-पड़ताल करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें