Breaking News
IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि | IA थाना क्षेत्र में वारदातों पर अंकुश : पूछताछ में 20-25 बदमाशों की टीमों का खुलासा | 6 किमी पैदल चले, शिवगढ़ के जंगल का लिया जायजा : तालाब का पानी चखकर बोले कलेक्टर हिमालयन वाटर सा..स्वाद | ED को दी जानकारी : बिना नंबर की क्रेटा से बोरे में मिला था 73.72 लाख कैश | 10.75 लाख की ठगी : इंदौर के दो फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित | बिना RNI अखबार प्रकाशित करना कानून अपराध : AI निर्मित न्यूज पेपर पर केन्द्र सरकार की लगाम जरूरी | तीन दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान : सेवा कार्य के साथ रोटरी क्लब प्राइम के नवीन सत्र का शुभारंभ | नागरिकों को मिलेगी सुविधा : वार्ड 24 में 44.25 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत | आक्रोश रैली : कांग्रेस अध्यक्ष के मंच शुद्धिकरण पर भड़की कांग्रेस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग | 1700 करोड़ की माही परियोजना : 630 गांवों को मिलेगा पेयजल, 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य : Video | हाथों में तख्तियां लेकर मौन चले भाजपाई : शहीद चौक पर दी बलिदानियों को श्रद्धांजलि |

: जिले की इन 1553 लोकेशंस पर गाइड लाइन में वृद्धि प्रस्तावित, 65 लोकेशंस में 31 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि

admin

Fri, Feb 28, 2025

रतलाम 28 फरवरी 2025/  रतलाम जिले की 2774 में से 1553 लोकेशंस में गाइड लाइन दर की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इनमें 368 लोकेशन ऐसी है जहां 1 से 10 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है, 732 लोकेशंस में 11 से 20 प्रतिशत तथा 287 लोकेशंस में 21 से 30 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। बैठक में विधायक डॉ. पांडेय ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित लोकेशन जहां दर में वृद्धि प्रस्तावित है, उनकी जानकारी विस्तृत रूप से उपलब्ध करवाई जाए, मास्टर प्लान में जहां भी विसंगतियां हैं उनको दूर किया जाए।

बताया गया कि जिले की 65 लोकेशंस में 31 से 40 प्रतिशत तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा 74 लोकेशंस पर 41 से 50 प्रतिशत, 20 लोकेशंस पर 51 से 100 प्रतिशत, 6 लोकेशन पर 100 से 200 प्रतिशत तथा एक लोकेशन पर 200 प्रतिशत से अधिक की गाइड लाइन में वृद्धि प्रस्तावित की गई है। उक्त अनुमोदित दरें अंतिम रूप से भोपाल भेजी जाएगी जहां से अनुमोदन पश्चात लागू किया जाएगा।

बताया गया कि रतलाम शहर में 495 लोकेशंस में गाइड लाइन में वृद्धि प्रस्तावित की गई है। इसके अलावा जावरा की 697, आलोट की 206 तथा सैलाना की 155 लोकेशंस में गाइड लाइन वृद्धि दर प्रस्तावित की गई है। वर्ष 2025-26 के लिए जिले में कल 48 नवीन कालोनियां अथवा लोकेशन प्रस्तावित की गई है। इनमें रतलाम शहर की 40 कॉलोनी लोकेशन शामिल है।

रतलाम की लोकेशन या कॉलोनी में एमपी 43, फुड प्लाजा, गोल्डन पार्क कॉलोनी, सिटी एवेन्यू, शुभम कुंज, सूरज विहार फेस 2, मिथिला रत्न परिसर, जे.जे. क्यूर रेजिडेंसी,  सांवलिया मां कवलका रेजिडेंसी, एस.आर. इंफेरेटी, एस.एस. इंडस्ट्रियल पार्क, तिरुपति रेजिडेंसी, राज टाउनशिप, ऋषभ प्रीमियम, पिनेकल सिटी, सीताराम टाउनशिप, रहमानी रेजिडेंसी, मारुति परिसर, कटारिया सिटी ब्लॉक फेज 1 तथा फेस 2, अमोकिंग हकीमिया कॉलोनी, शुभम विहार एनएक्स, माधव बाग, श्री बालाजी रेजिडेंसी, श्रीकृष्ण विहार, श्री सिद्धि विनायक फेस 7, बसंत श्री फेस 2 न्यू बायपास रोड, खाराखेड़ी जुलवानिया,  मांगरोल,  करमदी,  तितरी,  मथुरी,  सागोद,  खेतलपुर,  बिबड़ोद, बंजली, शामिल है

इसी प्रकार जावरा में जो नवीन 7 कालोनियां लोकेशन प्रस्तावित की गई उनमें रोजाना, अर्निया पीथा मंडी, आदेश्वर रेजिडेंसी रोड पर, अर्निया पीथामंडी, लालबाग, सार्थक ग्रीन सिटी तथा दो लाइन बाईपास पर शामिल है। सैलाना में मात्र एक अयोध्यापुरम लोकेशन प्रस्तावित की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें