4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए
Raj Kumar Luniya
Fri, Oct 23, 2026
पुलिस थाना दीनदयाल नगर, रतलाम द्वारा जनसेवा और सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कार्य करते हुए क्षेत्रवासियों के गुम हुए 17 कीमती मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए। रिकवर किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 4.25 लाख रुपये है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर आवेदकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया।टीम की सराहनीय भूमिका इस संपूर्ण कार्रवाई और रिकवरी अभियान को सफलता पूर्वक अंजाम देने में थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में निम्नलिखित पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा:
अनुराग यादव (थाना प्रभारी)
शैलेन्द्र सोलंकी (प्रधान आरक्षक 228)
पवन जाट (आरक्षक 1132)
पवन वर्शी (आरक्षक 350)
विमल कुमावत (आरक्षक 1193)

पुलिस की नागरिकों से अपील : थाना प्रभारी ने क्षेत्र के नागरिकों को सलाह दी है कि मोबाइल या कोई भी अन्य कीमती सामान गुम होने पर तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें या CEIR पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं, जिससे गुम हुए उपकरणों को शीघ्र ट्रेस कर बरामद किया जा सके।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन