Breaking News
गेहूं चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार राजधानी एक्सप्रेस में आग के बाद कई ट्रेनें प्रभावित : Video पैसिफिक ट्यूटोरियल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में गाड़े सफलता के झंडे मंगलवार को पहुंचे 151 आवेदन केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री ने की सराहना रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह ने दिए कार्यवाही के आदेश सीएम बोले ; कैबिनेट में रखेंगे पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रस्ताव : Video कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण, मापदंडों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश 1.84 करोड़ रु की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ते कदम
11 वारदातों का खुलासा : गेहूं चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार | दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर थमी रफ्तार : राजधानी एक्सप्रेस में आग के बाद कई ट्रेनें प्रभावित : Video | तनावमुक्त पढ़ाई और मजबूत बेस सफलता की चाबी : पैसिफिक ट्यूटोरियल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास | सफलता की गूँज : जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में गाड़े सफलता के झंडे | निराश्रितों को सहारा जनसुनवाई : मंगलवार को पहुंचे 151 आवेदन | नन्हीं सी झानवी ने फिर रचा इतिहास : केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री ने की सराहना | जनगणना कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह ने दिए कार्यवाही के आदेश | भोपाल में पत्रकारों का जंगी प्रदर्शन : सीएम बोले ; कैबिनेट में रखेंगे पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रस्ताव : Video | नीट परीक्षा आज : कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण, मापदंडों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश | रतलाम मंडल की सौर प्रगति : 1.84 करोड़ रु की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ते कदम | 11 वारदातों का खुलासा : गेहूं चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार | दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर थमी रफ्तार : राजधानी एक्सप्रेस में आग के बाद कई ट्रेनें प्रभावित : Video | तनावमुक्त पढ़ाई और मजबूत बेस सफलता की चाबी : पैसिफिक ट्यूटोरियल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास | सफलता की गूँज : जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं में गाड़े सफलता के झंडे | निराश्रितों को सहारा जनसुनवाई : मंगलवार को पहुंचे 151 आवेदन | नन्हीं सी झानवी ने फिर रचा इतिहास : केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री ने की सराहना | जनगणना कार्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह ने दिए कार्यवाही के आदेश | भोपाल में पत्रकारों का जंगी प्रदर्शन : सीएम बोले ; कैबिनेट में रखेंगे पत्रकार सुरक्षा कानून का प्रस्ताव : Video | नीट परीक्षा आज : कलेक्टर और एसपी ने किया निरीक्षण, मापदंडों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश | रतलाम मंडल की सौर प्रगति : 1.84 करोड़ रु की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ते कदम |

11 वारदातों का खुलासा : गेहूं चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

Raj Kumar Luniya

Thu, May 21, 2026

जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और चोरी की घटनाओं के त्वरित निराकरण के लिए रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देशन में बड़ावदा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बड़ावदा क्षेत्र से 90 क्विंटल गेहूं चोरी करने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की कुल 11 वारदातें करना स्वीकार किया है।

​खेत के टीन शेड से चोरी हुआ था गेहूं : प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 6 मई 2026 को बड़ावदा निवासी फरियादी अय्युब खां (57) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपने 10 बीघा खेत से काटकर निकाला गया गेहूं कुएं पर बने टीन शेड में रखा था। 5 मई की रात को जब वह घर लौटा और अगले दिन सुबह वापस आया, तो वहां गेहूं बिखरा हुआ मिला और मौके पर किसी अज्ञात वाहन के टायरों के निशान थे। जांच करने पर भारी मात्रा में गेहूं गायब मिला। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

​सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से मिले सुराग : ​मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बड़ावदा (प्रशिक्षु IPS) वैभव प्रिय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आईसीजेएस (ICJS) डाटा व साइबर सेल के तकनीकी विश्लेषण की मदद से संदिग्धों की पहचान की।

​चोरी की आयशर गाड़ी से करते थे वारदात : ​संदेह के आधार पर पुलिस ने भंवरलाल चंद्रवंशी (निवासी रोहलखुर्द, नागदा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने साथी लखनसिंह गुर्जर के साथ मिलकर गेहूं चोरी की बात कबूल की। आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने वारदात से एक दिन पहले बड़नगर क्षेत्र से एक आयशर वाहन चोरी किया था। इसी वाहन से गेहूं चोरी कर कच्चे रास्तों से रोहलखुर्द पहुंचाया गया और बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर महिदपुर मंडी में बेच दिया गया। चोरी की वारदात में प्रयुक्त आयशर वाहन को काटने के लिए देपालपुर निवासी यूसुफ को सौंपा गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस रिमांड पर होगी पूछताछ: आरोपियों ने अब तक कुल 11 चोरियां करना स्वीकार किया है, जिनमें से पुलिस ने 04 प्रकरणों का मश्रुका बरामद कर लिया है। अन्य वारदातों के संबंध में पुलिस आरोपियों से रिमांड के दौरान विस्तृत पूछताछ कर रही है, जिससे कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

​टीम की मुख्य भूमिका व सराहनीय योगदान : ​इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु IPS वैभव प्रिय, उप निरीक्षक कुलदीप डाबी, जीवन बारिया, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह, जितेन्द्र बारिया, राजेश पानोला, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया, मोरसिंह डामोर, गोपालसिंह एवं कृष्णपालसिंह की मुख्य भूमिका रही।

​इसके साथ ही प्रधान आरक्षक शहजाद खान, दिनेशसिंह भदौरिया, लोमेश शर्मा (CCTNS), आरक्षक बालूसिंह, रोहताश जाट, नरेन्द्रसिंह हाड़ा, सैनिक प्रतापसिंह और नरेन्द्रसिंह का विशेष योगदान रहा।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

IG_UJJAIN

DGP_M.P

HOME_DEPARTMENT_M.P

CM_M.P

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें