Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

विनोबा नगर चाकूबाजी मामला : हत्या के प्रयास में शामिल 4 नाबालिग 36 घंटे में धराए

Raj Kumar Luniya

Fri, Jan 16, 2026

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विनोबा नगर श्मशान घाट के सामने पुरानी रंजिश को लेकर 18 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार विधि विरुद्ध बालकों (नाबालिगों) को पुलिस ने घटना के मात्र 36 घंटे के भीतर अभिरक्षा में ले लिया है।

पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह : पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 जनवरी 2026 को विनोबा नगर में पुरानी रंजिश के चलते फरियादी गौतम पिता भगवतीलाल गोयल (उम्र 18 वर्ष, निवासी अलकापुरी) पर चार नाबालिगों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए फरियादी रेहान खान उर्फ सोनू की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 49/2026, धारा 109(1), 296बी, 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

36 घंटे के भीतर घेराबंदी और गिरफ्तारी : मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सत्येन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की तलाश शुरू की और 36 घंटे के भीतर ही चारों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हमले में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। वैधानिक कार्यवाही के बाद सभी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें बाल संप्रेषण गृह रतलाम भेज दिया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका : इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, उपनिरीक्षक उदयभान राय, सउनि. सरदार सिंह परमार, सउनि. कैलाश सैनी, आरक्षक कान्हा मेघवाल, अर्जुन खिंची, मोहन चौहान और पवन मेहता की मुख्य भूमिका रही।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

IG_UJJAIN

DGP_M.P

HOME_DEPARTMENT_M.P

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें