Breaking News
4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज | 4.25 लाख रु कीमत : 17 गुम मोबाइल ढूंढकर कर लौटाए | सीए इंटरमीडिएट सितंबर 2026 परिणाम : रतलाम के 167 में से 48 विद्यार्थियों ने मारी बाजी | मिलेगी आधुनिक ई-लाइब्रेरी की सुविधा : 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा गीता भवन | तोड़फोड़ के सालभर बाद भी सड़क गायब : लक्कड़पीठा में व्यापारियों का आक्रोश, निगम आयुक्त के बिगड़े बोल : Video | जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल ? : जेल के भीतर कैदी द्वारा कसरत का Video Viral | पोदार इंटरनेशनल स्कूल में भव्य गरबा उत्सव : अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान | न मैन्युफैक्चरिंग डेट न एक्सपायरी : नमकीन क्लस्टर में FDA की दबिश, अनियमितताओं के बीच सैंपल सील : Video | लाइन अटैच : ठग सपना ठाकुर और हेड कॉन्स्टेबल नीरज त्यागी के बीच मिले बातचीत के अंश | रेल हादसे : मेंटेनेंस ट्रॉली से टकराई ट्रेन, रेलकर्मी की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत | पिपलौदा में प्रसूता की मौत : बीएमओ और दो नर्सों पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज |

रातभर चली पुलिस की कांबिंग गश्त : 42 स्थायी व 78 गिरफ्तारी वारंट तामील

Raj Kumar Luniya

Mon, Mar 16, 2026

जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रतलाम पुलिस द्वारा विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे 42 स्थायी वारंट और 78 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। साथ ही जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर तथा निगरानी बदमाशों की सघन जांच भी की गई।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में 14-15 मार्च की दरमियानी रात से सुबह तक जिले के सभी अनुभागों में यह अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आईपीएस वैभव प्रिय, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, एसडीओपी किशोर पाटनवाला, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान, एसडीओपी संदीप मालवीय, एसडीओपी नीलम बघेल, एसडीओपी पल्लवी गौर सहित अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की।

कांबिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने वारंटियों और असामाजिक तत्वों के ठिकानों पर दबिश दी तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया ने पुराने कंट्रोल रूम पर शहर अनुभाग के पुलिस बल की ब्रीफिंग कर टीमों को रवाना किया और स्वयं भी मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त कर बदमाशों की चेकिंग की।

पुलिस के अनुसार इस अभियान के तहत जिलेभर में 42 स्थायी वारंट और 78 गिरफ्तारी वारंट तामील कराए गए। साथ ही जिलाबदर, हिस्ट्रीशीटर और निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

IG_UJJAIN

DGP_M.P

HOME_DEPARTMENT_M.P

CM_M.P

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें