Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

ट्रेन से अवैध विदेशी मदिरा की तस्करी : आबकारी विभाग द्वारा 54 लीटर जब्त

Raj Kumar Luniya

Sun, Jul 20, 2025

रतलाम 20 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री राजेश बाथम के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त डॉ शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री पी सी केरवार के नेतृत्व में, अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं संग्रहण के विरुद्ध सघन अभियान चलाए जा रहा है।

18 जुलाई को वृत्त रतलाम अ प्रभारी अधिकारी मीनाक्षी गुप्ता द्वारा हमराह आबकारी उप निरीक्षक श्री चेतन वैद के वृत क्षेत्र के प्रतापनगर रेलवे पटरी के पास से ट्रेन के माध्यम से इंदौर से रतलाम लाई जा रही अवैध विदेशी मदिरा 01 बाल अपचारी एवं फरार आरोपी विजय उर्फ मोनू राजावत पिता राजेंद्र राजावत निवासी रत्नेश्वर रोड के कब्जे से 04 बैग में 12 बोतल सिग्नेचर व्हिस्की, 12 बोतल  बकार्डी रम, 12 बोतल मैजिक मोमेंट वोदका, 36 बोतल फॉक्स वोदका कुल 54.0 बल्क लीटर जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

बाल अपचारी को बाल न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया एवं फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस प्रकार कुल जब्त मदिरा कीमत 80,820/- रुपए आंकी गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक वाईकर, आबकारी आरक्षक पुष्पा मीणा, भावना खोड़े , नगर सैनिक शंकर भूरिया एवं नरेंद्र भाटी का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें