Breaking News
पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा | वार्ड 41 को सौगात : होगा गलियों का सीमेन्टीकरण, महापौर ने किया भूमि पूजन | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | अमृत सागर तालाब पाल पर लगेंगे पेवर ब्लॉक : फल-सब्जी विक्रेताओं को मिलेगी सुविधा | वार्ड 41 को सौगात : होगा गलियों का सीमेन्टीकरण, महापौर ने किया भूमि पूजन |

पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video

Raj Kumar Luniya

Sat, Jul 4, 2026

आमजन की भूमि संबंधी समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी समाधान करने के लिए शनिवार को रतलाम जिले में एक बड़ी और अनूठी पहल की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में 'भूमि संबंधी विवाद निराकरण शिविर' का आयोजन किया गया। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने मौके पर मौजूद रहकर जनता की शिकायतें सुनीं। इस विशेष अभियान के तहत एक ही दिन में कुल 630 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 450 मामलों का मौके पर ही वैधानिक कार्रवाई और आपसी समझाइश के जरिए निपटारा कर दिया गया।

​सालों पुराने विवादों से मिली मुक्ति : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन में आयोजित इन शिविरों में कई ऐसे मामले भी सामने आए जो लंबे समय से लंबित थे। संयुक्त टीम की मुस्तैदी के कारण कई पक्षों के बीच सालों पुराना मनमुटाव चंद घंटों में दूर हो गया। जिन 180 शेष प्रकरणों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उनमें दोनों पक्षों को उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सक्षम न्यायालय की शरण में जाने की समझाइश दी गई।

​संवेदनशील मामलों में सख्त रुख, बाउंड ओवर की कार्रवाई : शिविर के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया। जिन जमीनी विवादों में भविष्य में शांति भंग होने, मारपीट या विवाद बढ़ने की आशंका थी, वहां पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। ऐसे मामलों में संबंधित असामाजिक या विवादित तत्वों के विरुद्ध बाउंड ओवर (प्रतिबंधात्मक मुचलका) की वैधानिक कार्रवाई की गई, ताकि कानून-व्यवस्था हर हाल में बनी रहे।

​पुलिस की अपील: कानून हाथ में न लें : इस सफल अभियान के बाद रतलाम पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे भूमि या संपत्ति से जुड़े किसी भी विवाद में कानून को अपने हाथ में न लें। विवादों का हल हमेशा विधिसम्मत और कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से ही निकालें। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी न्याय दिलाने के लिए राजस्व विभाग के साथ मिलकर भविष्य में भी इस तरह के संयुक्त शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Tags :

भूमि विवाद

राजस्व महाशिविर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें