Breaking News
Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त | Re-NEET 2026 : अभ्यास इंस्टीट्यूट के 300 से ज्यादा छात्र नीट में हुए क्वालिफाई | बैंक में जमा पैसा भी सुरक्षित नहीं ! : कर्मचारी ने परिचितों संग मिलकर रची थी साजिश | पुलिस-राजस्व महाशिविर : भूमि विवाद की 630 शिकायतें, 450 का मौके पर निपटारा Video | 46.5° की तपिश से सबक : रतलाम में चलेगा त्रिवेणी वन रोपण महाअभियान | मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन संपन्न : वैचारिक मंथन के साथ नई कार्यकारिणी घोषित | कांग्रेस का जनआक्रोश : बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से झड़प, वाटर कैनन के बीच कई नेता गिरफ्तार ; Video | सैलाना विधानसभा को बड़ी सौगात : विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थायी डॉक्टरों की पदस्थापना | दोस्ती कर नाबालिग को डराया : पिता की हत्या की धमकी देकर घर से मंगवा लिए सोने के गहने | अपने घर के बाहर लगाऊँगा चंदा चोरों का प्रवेश निषेध का बैनर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह | सैलाना के ग्रामीण इलाकों में दबिश : भारी मात्रा में अवैध शराब और लहान जप्त |

SP की अपील पर जनता ने मिलाया हाथ : हेल्पलाइन नंबर की शिकायतों पर 7 गिरफ्तार

Raj Kumar Luniya

Sun, Jan 11, 2026

पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार की नई पहल रंग लाने लगी है। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 7049127232 पर शुरुआती दो दिनों में मिली शिकायतों पर पुलिस ने बिजली की गति से कार्रवाई की है। सूचनाकर्ताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखते हुए SP के निर्देश पर थाना प्रभारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी।

प्रमुख कार्रवाइयां एक नजर में:

1. थाना माणकचौक: सट्टे के तीन मामले दर्ज :​हनुमान रुण्डी निवासी विजय टाक को सट्टा पर्ची और 1,200 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया (अपराध क्र. 14/26)। रामगढ़ निवासी शंकर भाभर को रंगे हाथों सट्टा लिखते पकड़ा, 300 रुपए जप्त (अपराध क्र. 15/26)। ​संत नगर निवासी हेमंत पांडे को बांगरोद क्षेत्र में सट्टा पर्ची और 3,100 रुपए के साथ पकड़ा गया (अपराध क्र. 13/26)।

2. थाना नामली: अवैध सट्टे पर शिकंजा : उज्जैन के खाचरोद निवासी दिलीप चंद्रवंशी को सट्टा अंक लिखते पकड़ा गया (अपराध क्र. 10/26)। ​खाचरोद निवासी जितेंद्र अरोरा को सट्टा पर्ची और 4,000 रुपए की बड़ी रकम के साथ दबोचा गया (अपराध क्र. 11/26)।

3. औद्योगिक क्षेत्र पुलिस: सार्वजनिक शराबखोरी पर वार : सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर गंदगी फैलाने और शांति भंग करने वाले आरोपी मावजी निनामा (गांधीनगर) और ओमप्रकाश मइडा (टैंकर रोड) के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36B के तहत कार्रवाई की गई।

  • रतलाम पुलिस जनता से अपील करती है कि जिले को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। आपकी एक गुप्त सूचना समाज को अपराध मुक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

  • एसपी की अपील: रतलाम पुलिस जनता से अपील करती है कि जिले को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। आपकी एक गुप्त सूचना समाज को अपराध मुक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

Tags :

S.P_RATLAM

RATLAM_POLICE

DIG_RATLAM

IG_UJJAIN

DGP_M.P

HOME_DEPARTMENT_M.P

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें